आधी रात दहल गया धनबाद, झरिया विधायक के आवास सिंह मेंशन पर बमबारी, इलाके में दहशत
झरिया विधायक के आवास पर पहुंची पुलिस, Pic Credit- Prabhat Khabar
Dhanbad Crime News: धनबाद के चर्चित 'सिंह मेंशन' पर आधी रात को अज्ञात अपराधियों ने बम से हमला किया. झरिया विधायक रागिनी सिंह के आवास पर हुए इस धमाके के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. प्रत्यक्षदर्शियों ने काली थार कार में हमलावरों को भागते देखा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Dhanbad Crime News, धनबाद : झारखंड के धनबाद जिला स्थित सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत झरिया विधायक रागिनी सिंह के आवास सिंह मेंशन में रविवार की देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब अपराधियों ने बंगले में बम से हमला कर दिया. अज्ञात लोगों ने सिंह मेंशन के अंदर और बाहर दो सुतली बम फेंके. मौके पर तेज धमाके के कारण पूरे इलाके में दहशत फैल गयी. हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन धमाके से आसपास के लोग सहम गये और घरों से बाहर निकल आये.
पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मौके पर तत्काल सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव और ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी सरायढेला थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस अधिकारियों ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया. परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है.
दो जगहों पर फेंके गये सुतली बम
पुलिस के अनुसार पहला सुतली बम रात के लगभग 11.20 बजे झरिया विधायक के आवास सिंह मेंशन के अंदर फेंका गया, जबकि दूसरा बम बाहर सड़क की ओर फेंका गया. दोनों धमाके लगभग एक ही समय पर हुए. जिससे लोगों को किसी बड़ी साजिश की आशंका हुई. धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के कई घरों के लोग नींद से जाग गये. कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मची रही. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके के बाद कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बम फेंकने वाले कितने लोग थे और किस दिशा में भागे.
Also Read: Lohardaga: लरका आंदोलन के 7 जांबाजों का शहादत दिवस आज, एक गद्दारी और 7 वीरों का कत्लेआम
काले रंग की कार से भागते दिखे लोग
जिस वक्त सिंह मेशन पर हमला हुआ, उस दौरान बंगले के अंदर झरिया विधायक के समर्थक मौजूद थे. जानकारी के अनुसार हमले से कुछ देर पहले ही संजीव सिंह बंगले में पहुंचे थे. उनके पहुंचने के कुछ देर के बाद ही हमला हुआ. बम से हुए धमाके की आवाज सूनकर कुछ समर्थक बाहर की ओर निकले. समर्थकों के अनुसार उन्होंने काले रंग की थार कार से कुछ लोगों को रिकॉर्डिंग करते भागते हुए देखा.
क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक
कुछ लोगों द्वारा सिंह मेंशन के बाहर और अंदर सुतली बम फेंका गया है. सूचना मिलते ही पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है. बंगले और आसपास के सीसीटीवी कैमरा खंगाला जा रहा है. जो भी इस घटना में शामिल हैं, पुलिस उन्हें जल्द गिरफ्तार करेगी.
ऋित्विक श्रीवास्तव, सिटी एसपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










