ePaper

Dhanbad news: मांगों को ले धकोकसं ने किया हल्ला बोल प्रदर्शन

Updated at : 28 May 2025 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad news: मांगों को ले धकोकसं ने किया हल्ला बोल प्रदर्शन

Dhanbad news: मांगों को ले धकोकसं ने किया हल्ला बोल प्रदर्शन

विज्ञापन

Dhanbad news: श्रमिक समस्याओं को लेकर धनबाद कोलियारी कर्मचारी संघ ने बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र में बुधवार से चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद किया. इस दौरान जुलूस निकाल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की. वक्ताओं ने कहा कि प्रबंधन कर्मियों की समस्या से बेखबर है. बाध्य होकर आंदोलन करना पड़ा. मेहताडीह के फ़िल्टर प्लांट का जीर्णोद्धार, तिलाटांड़ कॉलोनी में पेयजल की व्यवस्था, श्रमिक आवासों की मरम्मत, श्रमिक कॉलोनियों में साफ-सफाई, जीएम कार्यालय का निर्माण आदि मांगें की गयीं. मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष फूलचंद दसौंधी, क्षेत्रीय सचिव सुशील कुमार सिंह, नुनुमनी सिंह, राखाल रजवार, सुरेश यादव, दिलीप सिंह, पिनाकी मित्रा, चंद्रशेखर महतो, मंतोष तिवारी, संजय कुमार, गौरचंद्र सिंह आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola