Dhanbad News : आजसू निरसा प्रखंड अध्यक्ष पर जानलेवा हमला

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : आजसू निरसा प्रखंड अध्यक्ष पर जानलेवा हमला

विज्ञापन

Dhanbad News : कालूबथान ओपी क्षेत्र के झिरका निवासी आजसू पार्टी के निरसा प्रखंड अध्यक्ष राकेश मंडल पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला किया है. घटना कालूबथान स्टेशन के समीप अंडर ग्राउंड रेल पुल के पास हुई है. उसकी आंख के सामने एवं माथे में गंभीर चोट लगी है. उन्होंने शिकायत पुलिस से की है. पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि बीती रात्रि 8:30 बजे केलियासोल से अपने घर झिरका लौट रहे थे. इसी दौरान रेलवे पुल के समीप जैसे ही आया, तो किसी ने पीछे से उस पर हमला कर दिया. उससे मोटरसाइकिल के साथ गिर गया. कुछ देर बेसुध पड़ा रहा. इसके बाद मोबाइल से घर वालों को संपर्क किया. इलाज नर्सिंग होम में चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola