ePaper

Dhanbad News: डीएवी मॉडल बना जिला वुशू प्रतियोगिता का चैंपियन

Updated at : 28 Apr 2025 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: डीएवी मॉडल बना जिला वुशू प्रतियोगिता का चैंपियन

धनबाद जिला वुशू संघ द्वारा आयोजित 10वीं जिला वुशू प्रतियोगिता रविवार को जेसी मल्लिक स्थित भवानी परिषद में हुई. इसमें डीएवी मॉडल स्कूल को छह स्वर्ण, एक रजत लेकर पहले स्थान पर रहा.

विज्ञापन

धनबाद.

धनबाद जिला वुशू संघ द्वारा आयोजित 10वीं जिला वुशू प्रतियोगिता रविवार को जेसी मल्लिक स्थित भवानी परिषद में हुई. इसमें 16 यूनिट के 256 खिलाड़ियों ने भाग लिया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व जिला जज बीएन पांडे एवं विशिष्ठ अतिथि वार्ड नंबर 26 के पूर्व पार्षद प्रिया रंजन, डॉ नेहा भटनागर उपस्थित थे.

मुख्य निर्णायक शशिकांत पांडे एवं दिनेश यादव थे. वहीं निर्णायक के रूप में मोनू कुमार, अभिमन्यु कुमार, प्रभाष पांडे, राहुल आनंद, कौशल सिंह, आकाश कुमार, भीम कुमार महतो, शुभम रजक, प्रकाश कुमार महतो, अंजली कुमारी, खुशबू कुमारी, बेबी कुमारी, पिंटू कुमार, देवाशीष कर्मकार, पायल कुमारी सुमित महतो आदि थे. कार्यक्रम में जिला संघ के उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद महतो, पूर्व सचिव धनबाद पब्लिक स्कूल के खेल शिक्षक शशिकांत पांडे मौजूद थे.

पदक तालिका

बालिका वर्ग :

मॉडल डीएवी छह स्वर्ण, एक रजत लेकर 33 अंक के साथ प्रथम, डीवाइ पाटिल पांच स्वर्ण, दो रजत के साथ 31 अंक के साथ द्वितीय व डीएम पब्लिक स्कूल पुटकी तीन स्वर्ण, एक रजत लेकर 18 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे.

बालक वर्ग :

द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन अकादमी नौ स्वर्ण, पांच रजत, नौ कांस्य के साथ 69 अंक लेकर प्रथम, डीएम पब्लिक स्कूल पुटकी नौ स्वर्ण, पांच रजत, दो कांस्य पदक लेकर 62 अंक के साथ द्वितीय और शहिद शंकर महतो स्पोर्ट्स क्लब बरमसिया व शक्ति उपासक मार्शल 28 अंक लाकर तृतीय स्थान पर रहे.

इन्हें मिला स्वर्ण पदक :

बालिका वर्ग-

त्रिशा कुमारी, नाव्या कुमारी, साक्षी कुमारी, अरुपंजलि सरकार, खुशी कुमारी, अद्वितीय वर्मा, वीणा कुमारी, अलिका खान, खुशी कुमारी सिंह, मनुश्री, कृति सिंह केशरी कुमारी, आंचल कुमारी, काशवी आनंद, पम्मी कुमारी,अनुष्का पाण्डे, डॉली कुमारी, चांदनी कुमारी

बालक वर्ग- :

आयुष कुमार, आयुष गोप, ऋषभ कुमार साव, अमित कुमार यादव, सुशांत कुमार, विशाल कुमार, रणवीर कुमार, आशीष कुमार, सन्नी यादव, आयुष गुप्ता, राज कुमार, भावेश चौहान, रणवीर कुमार यादव, प्रिंस कुमार, समीर कुमार, सूबो चक्रबर्ती, अंकित कुमार, अजय कुमार, वीर यादव, साहिल कुमार, सुमित कुमार, अभिजीत सिंह, करण कुमार, राजवीर मिश्रा, राज कुमार, रितेश बौरी, अर्पित कुमार यादव, विमान मंडल, एस राज, अनमोल कुजुर, दिपांजल शर्मा, अमन कुमार, निहाल कुमार सिंह

रजत पदक विजेता खिलाड़ी (बालिका वर्ग):

श्रुति कुमारी, वैष्णवी कुमारी, मन्नत झा, अनामिका कुमारी, (बालक वर्ग) :शौर्य सोरेन, जय मोदक, ऋषभ सिंह, प्रतीक पांडे, यश कुमार, अधिराज सिंह, अभिनव आर्य, आतीफ राजा, आसिफ कुमार अमन राज, आरव प्रकाश, शौर्य गौतम, विशाल रवानी, रणवीर सिंह, अविनाश यादव, शांतनु कुमार, विनीत सिंह, रवि थापा, अभिमन्यु नेहाल, प्रणव कुमार, सत्यम, यश कुमार

कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी :

आरोही कुमारी, शिल्पी जायसवाल, (बालक वर्ग) : अनीष कुमार यादव, ऋषु राज, यश सिंह, अंशु गोप, अनिमेष पंडित, अंकुश कुमार, गोपाल जी तिवारी, वैभव चौरसिया, विनीत कुमार, चंदन कुमार, आकिब अंसारी, आतिश कुमार, मो जीशान अंसारी, अनुभव कुमार, रवि कुमार, अमरेश तिवारी, मोहित विश्वकर्मा, देवव्रत आदि.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola