ePaper

दो दिवसीय आनंद मेला में जुट रही भीड़, खूब हुई खरीदारी

Updated at : 28 Jul 2024 1:33 AM (IST)
विज्ञापन
दो दिवसीय आनंद मेला में जुट रही भीड़, खूब हुई खरीदारी

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति धनबाद शाखा का आयोजन : एक छत के नीचे मिल रहे कई आइटम

विज्ञापन

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति धनबाद शाखा की ओर से होटल सिद्धिविनायक में आयोजित दो दिवसीय आनंद मेला का उद्घाटन अतिथियों ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत शाखा की सदस्यों गुरु वंदना कर की. मौके पर समिति की प्रांतीय अध्यक्ष मंजू बगड़िया ने मेला के आयोजन कि लिए सदस्यों को बधाई दी. प्रांतीय अध्यक्ष का स्वागत समिति की जिलाध्यक्ष शारदा बजाज ने पौधा देकर किया. प्रांतीय सचिव साधना देवरालिया व प्रांतीय कोषाध्यक्ष किरण गोयनका का स्वागत समिति सदस्यों ने किया. मेले में 75 स्टाल लगाये गये हैं. इसमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली, सूरत, कोलकाता, मुजफ्फरपुर, धनबाद, आसनसोल आदि से एक ही छत के नीचे सुंदर राखियां, बच्चों के गिफ्ट, कपड़े, भगवान की पोशाक, ज्वेलरी, साड़ियां, इंडो वेस्टर्न ड्रेस, बच्चों के मनोरंजन के लिए गेम, नेल आर्ट व स्वादिष्ट चाट आदि हैं. निशा गात्यान द्वारा हैंड मेड गिफ्ट आइटम व भगवान की मूर्ति, रानी के वेस्टर्न ड्रेसेज, सोनल के गुजराती आइटम खूब पसंद किये जा रहे हैं. मौके पर समिति की कोषाध्यक्ष अंजू गुप्ता, निर्मला तुलस्यान, विमला बंसल, उर्मिला गुटगुटिया, अरुण भगानिया, किरण गोयनका, कल्पना पाटोदिया, अनीता मिश्रा, अनीता अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, अनीता मुकीम, प्रीति एस अग्रवाल, प्रीति पी अग्रवाल, सारिका सिंघल, किरण अग्रवाल, मोनिका, निशा, रिद्धि, रितु, ममता, चंदा, मीडिया प्रभारी रानी लुहारूका आदि उपस्थित थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola