ePaper

Dhanbad News: डकैती में शामिल अपराधी महिला के साथ गिरफ्तार

Updated at : 02 Jun 2025 1:52 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: डकैती में शामिल अपराधी महिला के साथ गिरफ्तार

Dhanbad News: बोकारो व गिरिडीह में घटित कई घटनाओं में शामिल था असगर

विज्ञापन

Dhanbad News: बोकारो व गिरिडीह में घटित कई घटनाओं में शामिल था असगर Dhanbad News: बोकारो व गिरिडीह सहित कई स्थानों पर डकैती कांड में शामिल अपराधी असगर को कतरास पुलिस ने नाटकीय ढंग से शनिवार की रात कतरास थाना चौक से गिरफ्तार किया. वह एक महिला के साथ चौक पर बैठा हुआ था. इसकी सूचना मिलते ही कतरास थाना प्रभारी असीत कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंचे और असगर को टोटो से गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान उसकी महिला साथी रोने-चिल्लाने लगी, तो उसे महिला पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस असगर से पूछताछ कर रही है. बोकारो व गिरिडीह पुलिस को उसकी तलाश थी. असगर कतरास भगत सिंह चौक तेलियाबांध का रहने वाला है. कतरास थानेदार ने बताया कि असगर को बोकारो व गिरिडीह पुलिस खोज रही थी. सूचना मिलने पर बोकारो के बालीडीह की पुलिस कतरास पहुंची और अपराधी असगर को न्यायालय में सुपूर्द किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola