ePaper

धनबाद में लूटपाट के लिए जुटे थे यूपी, बिहार और बंगाल के अपराधी, हथियार के साथ हुए गिरफ्तार

Updated at : 06 Jun 2025 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
Crime News Pathardih Dhanbad

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते सिटी एसपी व अन्य. फोटो : प्रभात खबर

Crime News Pathardih Dhanbad: सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी पाथरडीह कोलवाशरी में किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं. इसके बाद एक टीम गठित कर पुलिस ने छापेमारी की. पकड़े गये अपराधियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि जमशेदपुर में हाल के दिनों में हुई लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के साथ भी इनका संपर्क है. सुमित लगातार वहां के अपराधियों से बात करता है. कुछ दिन पहले भी पाथरडीह क्षेत्र में हुई लूटपाट की घटना में इसी गिरोह का हाथ था.

विज्ञापन

Crime News Dhanbad: धनबाद जिले की पाथरडीह पुलिस ने छापेमारी कर 3 अपराधियों को पिस्टल और गोली के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बलिया के रसदा खिजुरी निवासी प्रिंस कुमार सिंह, पश्चिम बंगाल के पुरुलिया पहाड़ा दुबड़ा निवासी सुमित बाउरी और नवादा के सिसमा निवासी सन्नी सिंह को पाथरडीह कोलवाशरी के पास से गिरफ्तार किया है. सभी पाथरडीह कोलवाशरी के समीप ही रह रहे थे. पुलिस ने इन्हें लूटपाट की घटना को अंजाम देने के पहले ही पकड़ लिया. इनके पास से एक रिवॉल्वर और 2 कारतूस बरामद किये हैं. सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पत्रकारों को यह जानकारी दी. मौके पर सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम भी उपस्थित थे.

जमशेदपुर के अपराधियों के संपर्क में थे तीनों

सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी पाथरडीह कोलवाशरी में किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं. इसके बाद एक टीम गठित कर पुलिस ने छापेमारी की. पकड़े गये अपराधियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि जमशेदपुर में हाल के दिनों में हुई लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के साथ भी इनका संपर्क है. सुमित लगातार वहां के अपराधियों से बात करता है. कुछ दिन पहले भी पाथरडीह क्षेत्र में हुई लूटपाट की घटना में इसी गिरोह का हाथ था.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डकैती कांड में जेल जा चुका है सन्नी

सिटी एसपी ने बताया कि नवादा का सन्नी सिंह पहले भी कई बार जेल जा चुका है. वर्ष 2019 में नवादा पुलिस ने सन्नी को डकैती कांड में जेल भेजा था. साइबर क्राइम में सन्नी सक्रिय था. पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है. साइबर क्राइम में पुलिस ने वर्ष 2023 में इसे जेल भेजा था.

छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी

  • पाथरडीह थाना प्रभारी एसआई अंशु कुमार
  • गोशाला ओपी प्रभारी रवि कुमार सिंह
  • एसआइ दिलीप कुमार तिवारी
  • पुलिस बल के जवान

इसे भी पढ़ें

मेरा कहा कभी नहीं मरेगा, उलगुलान! उलगुलान!! पढ़ें, भगवान बिरसा मुंडा के क्रांतिकारी वचन

रांची, जमशेदपुर, डालटनगंज और बोकारो का तापमान गिरा, आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

Kal Ka Mausam: मौसम लेगा करवट, 15 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश-वज्रपात, IMD का अलर्ट

Flag March: झारखंड में बकरीद से पहले इस इलाके में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

झारखंड भवन में नहीं मिला कमरा, जमीन पर बैठकर खाने लगे विधायक, सीएम हेमंत सोरेन से कह दी ये बात

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन