धनबाद में 2.04 लाख लाभुकों को मिली पेंशन, अगस्त तक 40.82 करोड़ रुपये का भुगतान

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गई है

धनबाद में मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना के तहत 2.04 लाख लाभुकों के खाते में 40.82 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई.

विज्ञापन

झारखंड मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना के तहत धनबाद जिले में अगस्त 2026 तक 2 लाख 4 हजार 117 लाभुकों को पेंशन राशि का भुगतान किया गया है. जिला प्रशासन के अनुसार लाभुकों के बीच कुल 40 करोड़ 82 लाख 34 हजार रु की राशि वितरित की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

समयबद्ध तरीके से राशि पहुंचाने की हो रही व्यवस्था

योजना के तहत वृद्ध, दिव्यांग, विधवा समेत अन्य जरूरतमंद नागरिकों को नियमित पेंशन दी जा रही है. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि पात्र लाभुकों तक पेंशन राशि पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है.

गोविंदपुर में सबसे अधिक लाभुक

अगस्त तक गोविंदपुर प्रखंड एवं अंचल में सर्वाधिक 33,723 लाभुकों को 6 करोड़ 74 लाख 46 हजार रु का भुगतान किया गया. बाघमारा में 31,675 लाभुकों को 6 करोड़ 33 लाख 50 हजार रु तथा धनबाद प्रखंड एवं अंचल में 30,773 लाभुकों को 6 करोड़ 15 लाख 46 हजार रु मिले. झरिया अंचल के 22,082 लाभुकों को 4 करोड़ 41 लाख 64 हजार रुपये और बलियापुर के 16,297 लाभुकों को 3 करोड़ 25 लाख 94 हजार रुपये का भुगतान किया गया.

अन्य प्रखंडों में भी पहुंची राशि

तोपचांची में 13,897, एग्यारकुंड में 11,793, टुंडी में 10,530, कलियासोल में 10,519 और निरसा में 9,907 लाभुकों को अगस्त तक पेंशन मिली. इन क्षेत्रों में क्रमश: 2.77 करोड़, 2.35 करोड़, 2.10 करोड़, 2.10 करोड़ और 1.98 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया.

पुटकी और पूर्वी टुंडी के लाभुकों को मिली पेंशन

इसके अलावा पुटकी के 8,768 और पूर्वी टुंडी के 4,153 लाभुकों को भी पेंशन राशि दी गयी है. जिला प्रशासन के अनुसार योजना का उद्देश्य जरूरतमंद नागरिकों को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उनकी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola