ePaper

Dhanbad News : लगातार तीसरे दिन चिरकुंडा व ग्रामीण फीडर के उपभोक्ताओं को नहीं मिली बिजली

Updated at : 24 Jul 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : लगातार तीसरे दिन चिरकुंडा व ग्रामीण फीडर के उपभोक्ताओं को नहीं मिली बिजली

Dhanbad News : लगातार तीसरे दिन चिरकुंडा व ग्रामीण फीडर के उपभोक्ताओं को नहीं मिली बिजली

विज्ञापन

Dhanbad News : बागानधौड़ा कुमारधुबी स्थित जेबीवीएनएल के पावर सब स्टेशन के चिरकुंडा व ग्रामीण फीडर के उपभोक्ताओं को लगातार तीसरे दिन लगभग साढ़े चार-पांच घंटे बिजली नहीं मिली. सबस्टेशन का पैनल व रिले जल जाने के कारण बिजली आपूर्ति ठप रही. धनबाद से आये टेक्नीशियन द्वारा मरम्मत किये जाने के बाद लगभग साढ़े तीन बजे चिरकुंडा फीडर व लगभग साढ़े पांच बजे ग्रामीण फीडर से बिजली आपूर्ति बहाल हुई. इधर, घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ छोटी-छोटी औद्योगिक इकाइयों को परेशानी हुई. इइ मनोज कुमार निराला स्वयं बगानधौड़ा स्थित सब स्टेशन आये और अपनी मौजूदगी में मरम्मत करवायी. उसके बाद एइ संतोष मंडल भी सब-स्टेशन पहुंचे. इइ ने कहा कि खराबी को दूर करने के लिए असली गड़बड़ी को खोजा जा रहा है. जल्द ही उसे दूर कर नियमित रूप से बिजली आपूर्ति की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola