ePaper

Coal India News: शिक्षा व कौशल विकास के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए, BCCL को मिला ‘सीएसआर टाइम्स अवार्ड’

Updated at : 26 Aug 2024 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
Coal India News: शिक्षा व कौशल विकास के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए, BCCL को मिला ‘सीएसआर टाइम्स अवार्ड’

Coal India News : BCCL को शिक्षा और कौशल विकास के श्रेत्र में बेहतर कार्य के लिए सीएसआर टाइम्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है.

विज्ञापन

Coal India News : देश में कोकिंग कोयला उत्पादन में अग्रणी कंपनी बीसीसीएल के सीएसआर कार्यों की सराहना राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है. हाल ही में बीसीसीएल को प्रतिष्ठित ‘सीएसआर टाइम्स अवार्ड, गोल्ड’ से सम्मानित किया गया है. 23 अगस्त को गोवा में आयोजित अखिल भारतीय कार्यक्रम में बीसीसीएल के निदेशक कार्मिक मुरलीकृष्ण रमैया ने यह पुरस्कार प्राप्त किया.

सीएमडी ने क्या कहा ?

सोमवार को बीसीसीएल मुख्यालय में डीपी श्री रमैय्या ने सीएमडी समीरन दत्ता को उक्त ट्रॉफी व प्रमाण पत्र सौंपा. इस दौरान महाप्रबंधक (सीएसआर) विद्युत साहा व उनकी पूरी टीम उपस्थित थी. मौके पर सीएमडी श्री दत्ता ने कहा कि बीसीसीएल की प्रगति के साथ ही साल-दर-साल कंपनी के सीएसआर बजट में भी वृद्धि हो रही है. बीसीसीएल कोकिंग कोयले के माध्यम से राष्ट्र के विकास में योगदान दे रहा हो, तो वहीं दूसरी ओर अपने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत समाज के सभी वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव की भी सफल कोशिश कर रहा है.

धनबाद के विभिन्न विद्यालयों में 129 स्मार्ट क्लास की हुई स्थापना

 बीसीसीएल के सीएसआर प्रयासों के तहत धनबाद के विभिन्न विद्यालयों में 129 स्मार्ट क्लास की स्थापना, 500 आंगनबाड़ी को मॉडल केंद्रों में बदलना, दिव्यांग बच्चों के विद्यालयों को विशेष मदद के तहत कई सुविधाएं उपलब्ध कराना, स्कूलों में बुनियादी ढांचे का विकास व पुस्तकालय भवन आदि का निर्माण करना शामिल है. इस के अलावा झारखंड के दूरदराज के क्षेत्रों के युवाओं के लिए कौशल विकास के अवसर और व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने जैसे अनेक कार्यों के लिए निर्णायक मंडली द्वारा चयन प्रक्रिया के बाद बीसीसीएल को इस प्रतिष्ठित सीएसआर सम्मान के लिए चुना गया.

Also Read : Jharkhand Politics: हिमंता बिस्वा सरमा बोले- मैं चाहता हूं हेमंत सोरेन भी BJP में हों शामिल, चंपाई सोरेन के लिए कह दी ये बात

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola