ePaper

Jharkhand Politics: हिमंता बिस्वा सरमा बोले- मैं चाहता हूं हेमंत सोरेन भी BJP में हों शामिल, चंपाई सोरेन के लिए कह दी ये बात

Updated at : 26 Aug 2024 5:10 PM (IST)
विज्ञापन
HIMANT, HEMANT, CHAMPAI

HIMANT, HEMANT, CHAMPAI

असम के सीएम और बीजेपी नेता हिमंता बिस्वा सरमा ने हेमंत सोरेन को बड़ा ऑफर दे दिया है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन अगर दो काम कर देंगे तो बीजेपी झारखंड में विधानसभा चुनाव भी नहीं लड़ेगी.

विज्ञापन

Jharkhand Politics : असम के मुख्यमंत्री और झारखंड बीजेपी के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने सीएम हेमंत सोरेन पर बड़ा बयान दिया है. हिमंता ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बीजेपी ज्वाइन कर लेना चाहिए. हिमंता सरमा ने कहा कि वह चाहते हैं कि चंपाई सोरेन बीजेपी ज्वाइन कर लें. असम सीएम ने कहा कि अभी फिलहाल झारखंड की सबसे बड़ी चुनौती घुसपैठ की समस्या है. इस समस्या से निपटने के लिए बीजेपी, हेमंत सोरेन से बात करने को तैयार है.

क्या चंपाई सोरेन बीजेपी में होंगे शामिल ?

झामुमो से बगावत करने के बाद चंपाई सोरेन की बीजेपी में शामिल होने की खबरें आम हो रही है. असम सीएम से जब इसके बारे में पूछा गया तो सरमा ने कहा कि मैं चाहता हूं कि चंपाई सोरेन बीजेपी में शामिल हों. लेकिन वह बड़े नेता हैं इसलिए उनके बारे में वह टीका-टिप्पणी नहीं करेंगे. सरमा ने कहा कि चंपाई सोरेन दिल्ली आए हैं तो उनसे बात करने की कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन के बीजेपी में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी.

चंपाई के पास खुले हैं तीन विकल्प : हिमंता सरमा

हिमंता ने कहा कि चंपाई सोरेन ने खुद स्वीकार किया है कि उनके पास तीन विकल्प है. पहला राजनीति सन्यास लेना, दूसरा खुद की पार्टी बनाना और तीसरा कोई अच्छा साथी मिलेगा तो उनके साथ आगे चलूंगा. हिमंता ने आगे कहा कि चंपाई सोरेन के साथ बातचीत का रास्ता खुला हुआ है.

अगर हेमंत सोरेन दो मांग को पूरा कर दें तो बीजेपी नहीं लड़ सकती है विधानसभा चुनाव : सरमा

असम सीएम ने कहा कि अगर हेमंत सोरेन सितंबर तक अपने द्वारा किये गए 5 लाख वादे को पूरा कर देते हैं और सारे घुसपैठियों को झारखंड से निकाल देते हैं तो हो सकता है बीजेपी विधानसभा चुनाव भी नहीं लड़ेगी.

Also Read : Jharkhand Politics: Champai Soren ने बयां किया अपना दर्द, शिबू सोरेन से न मिलने की बताई वजह

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola