कोल इंडिया के चेयरमैन पहुंचे धनबाद, गैस प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा, लोगों से की अपील

धनबाद में गैस प्रभावित लोगों से बातचीत करते कोल इंडिया के चेयरमैन सनोज कुमार झा. फोटो : प्रभात खबर
Coal India Chairman in Dhanbad: कोल इंडिया के चेयरमैन धनबाद के पीबी एरिया में हो रहे गैस रिसाव के बाद वहां की स्थिति का हाल जानने के लिए धनबाद पहुंचे. उन्होंने प्रभावित इलाके का दौरा किया और लोगों से अपील की कि वे बीसीसीएल के अस्थायी रेस्ट शेल्टर में चले जायें, ताकि उनकी जिंदगी बचायी जा सके.
Table of Contents
Coal India Chairman in Dhanbad: धनबाद के पीबी एरिया के केंदुआडीह के जगह-जगह हो रहे गैस रिसाव जीवन के लिए खतरनाक है. ऐसे में प्रभावित क्षेत्र से दूर रहना ही बचाव का सबसे बेहतर तरीका है. ये बातें कोल इंडिया के चेयरमैन सनोज कुमार झा ने कहीं. वह गैस प्रभावित पीबी एरिया के केंदुआ राजपूत बस्ती, नया धौड़ा, कुसुंडा एरिया का दौरा करने धनबाद पहुंचे थे. यहां गेस्ट हाउस परिसर का दौरा करने के बाद कोल इंडिया के चेयरमैन सनोज कुमार झा ने लोगों से अपील की कि वे इलाके को छोड़ दें, ताकि उनका जीवन बचाया जा सके. उनके साथ कोल इंडिया के डीटी अच्युत घटक, बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल समेत अन्य अधिकारियों ने भी केंदुआ की स्थिति का जायजा लिया.
राहत कार्य में लोग सहयोग करें – सनोज कुमार झा
कोल इंडिया के चेयरमैन सनोज कुमार झा ने यहां एक्सपर्ट से बात करने के बाद कहा कि कुल मिलाकर गैस रिसाव की स्थिति बहुत ही खराब है. कार्बन मोनो-ऑक्साइड, हाइड्रोजन, मीथेन का पैरामीटर ठीक नहीं है. गैस की मात्रा बहुत ही ज्यादा है. ऐसे में जरूरत है कि लोग सहयोग करें. टेक्निकल टीम लगी हुई है. जितने भी प्रभावित लोग हैं, उनके लिए बीसीसीएल ने अस्थायी रेस्ट शेल्टर में रहने और खाने-पीने की व्यवस्था की गयी. मुश्किल समय में लोग जान बचायें.
गेस्ट हाउस में गैस रिसाव स्थल पहुंचे कोल इंडिया के चेयरमैन
अधिकारियों की टीम केंदुआडीह थाना से सटे कुसुंडा एरिया के गेस्ट हाउस परिसर में गैस रिसाव स्थल पहुंची. जांच में लगे वैज्ञानिकों की टीम से गैस रिसाव के मौजूदा स्थिति पर बातचीत की. गैस प्रभावित राजपूत बस्ती के दीना सिंह ने चेयरमैन और अन्य अधिकारियों से एलआर स्कीम के तहत मुआवजा देने की मांग की. उन्होंने बताया कि बीसीसीएल के डीटी संजय सिंह ने इस पर बात करने के लिए अपने कार्यालय बुलाया है. डीटी ने अपना नंबर भी लोगों को दिया.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Coal India Chairman in Dhanbad: लोगों ने रेस्ट शेल्टर में जाने पर सहमति जतायी
उधर, कोल इंडिया के चेयरमैन सनोज झा केंदुआ 5 नंबर इमामबाड़ा पहुंचे और प्रभावितों से बात की. स्थानीय लोगों ने चेयरमैन से गैस रिसाव को रोकने की मांग की. चेयरमैन ने कहा कि गैस रिसाव को रोकने की कोशिश में टेक्निकल टीम लगी है. आम लोग भी सहयोग करें और बीसीसीएल के रेस्ट शेल्टर में चले जायें. जीवन बहुत कीमती है. इस पर लोगों ने गैस रिसाव बंद होने तक रेस्ट शेल्टर में जाने पर सहमति जतायी. कोल इंडिया के डीटी अच्युत घटक ने कहा कि गैस रिसाव रोकने में कितना समय लगेगा, कुछ कहा नहीं जा सकता. मामला बहुत ही गंभीर है. लोग सहयोग करें. गैस प्रभावित क्षेत्र से दूर रहें.

ये लोग भी मौके पर रहे मौजूद
मौके पर पुटकी सीओ विकास आनंद, केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय, कोल इंडिया के अधिकारी पीबी एरिया जीएम जीके मेहता, एजीएम एन राय समेत बीसीसीएल के अन्य अधिकारी, स्थानीय लोगों में मो जाहिद, वार्ड 12 के पूर्व पार्षद गोविंदा राउत, जयप्रकाश चौहान, अन्नू पासवान आदि उपस्थित थे.
कुस्तौर क्षेत्रीय अस्पताल भी पहुंचे चेयरमैन
कोल इंडिया के चेयरमैन समेत अन्य अधिकारी केंदुआडीह दुर्गा मंदिर परिसर में बने रेस्ट शेल्टर की व्यवस्था देखने पहुंचे. बीसीसीएल के मेडिकल कैंप का भी निरीक्षण किया. इसके बाद सभी लोग कुस्तौर क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे. यहां बीसीसीएल की सीएमएस डॉ पूनम दुबे, सीएचडी सीएमएस डॉ वंदना ठाकुर, पीबी एरिया मेडिकल ऑफिसर डॉ शशि कुमार रवि ने चेयरमैन और डीटी और बीसीसीएल के सीएमडी का स्वागत किया.
अस्पताल में भर्ती युवती का चेयरमैन ने जाना हाल
पीबी एरिया के मेडिकल ऑफिसर डॉ रवि ने चेयरमैन को अस्पताल में आपातकाल में मरीजों के इलाज की व्यवस्था की जानकारी दी. चेयरमैन ने यहां भर्ती युवती रेणुका कुमारी से उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली. मौके पर बीसीसीएल डायरेक्टर एचआर मुरली कृष्ण रमैया, पीबी जीएम जीके मेहता,पीबी एरिया एचआर हेड अभिषेक राय,एरिया प्रशासनिक अधिकारी आशुतोष तिवारी, रमेश भालोटीया, नारायण,राजेश कुमार, धीरेंद्र कुमार व अन्य भी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें
Dhanbad News : केंदुआ पहुंचे डायरेक्टर एचआर, गैस रिसाव व राहत कार्यों की ली जानकारी
Dhanbad News: फॉगिंग और वाटर स्प्रे के माध्यम से गैस नियंत्रण के उपाय जारी
Gas Leak Kenduadih: केंदुआडीह में गैस रिसाव जारी, उपायुक्त ने एनडीआरएफ के साथ बनायी रणनीति
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




