डब्ल्यूजे एरिया व कर्मचारी स्थापना विभाग को चल वैजंती राजभाषा सम्मान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Jul 2024 1:04 AM
बीसीसीएल में कॉरपोरेट स्तरीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही समीक्षा बैठक
कॉरपोरेट स्तरीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही समीक्षा बैठक मंगलवार को बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन के सभागार में हुई. अध्यक्षता बीसीसीएल के निदेशक (कार्मिक) एमके रमैया ने की. उन्होंने मुख्यालय के सभी विभागों व सभी क्षेत्रों से प्राप्त हिंदी प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की. हिंदी में सर्वाधिक कार्य करने के लिए डीपी ने डब्ल्यूजे एरिया क्षेत्र व कर्मचारी स्थापना विभाग को चल वैजंती राजभाषा शील्ड से सम्मानित किया. साथ ही शत प्रतिशत हिंदी पत्राचार करने वाले विभागों को सराहना पत्र भेजने का निर्देश दिया. उन्होंने कंपनी की गृह पत्रिका कोयला भारती के आगामी अंक में सीएसआर, पर्यावरण आदि विषयों से संबंधित तकनीकी आलेख प्रकाशित करने पर भी जोर दिया. कहा : हमें हिंदी में कार्य करने में आने वाली बाधाओं की पहचान कर समाधान निकालने की आवश्यकता है. यदि हम हिंदी में कार्य करने की आदत डाल लें, तो सारी मुश्किलें स्वतः आसान हो जायेगी. डीपी ने वाशरी डिविजन के अन्तर्गत गृहिणियों के लिए राजभाषा कार्यक्रम के निर्देश संबंधित एपीएम को दिये. उल्लेखनीय है कि राजभाषा पखवारा 2024 का आयोजन 14 से 28 सितंबर 2024 के दौरान किया जायेगा. मौके पर महाप्रबंधक (राजभाषा) विद्युत साहा, सभी क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक तथा मुख्यालय के सभी विभागों के नोडल अधिकारी (राजभाषा) भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक (राजभाषा) दिलीप कुमार सिंह ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










