Dhanbad News : पाथरडीह से सिंदरी जा रही कार बंद खदान में जा गिरी, बाल-बाल बचा चालक

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : पाथरडीह से सिंदरी जा रही कार बंद खदान में जा गिरी, बाल-बाल बचा चालक

Dhanbad News : पाथरडीह से सिंदरी जा रही कार बंद खदान में जा गिरी, बाल-बाल बचा चालक

विज्ञापन

Dhanbad News :

गोशाला ओपी अंतर्गत झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग के डीवीसी मोड़ के समीप पाथरडीह की ओर से आ रही कार संख्या जेएच05बीडब्ल्यू-4500 अनियंत्रित होकर 10 छलांग लगाकर पुरानी बंद खदान में जा गिरी. गनीमत रही कि उक्त घटना में कार सवार सिंदरी निवासी अशोक सिंह बाल-बाल बच गये. उन्हें खरोंच तक नहीं आयी. सूचना मिलने पर गोशाला ओपी पुलिस मौके पर पहुंची. अशोक सिंह सिंदरी से अपने एक रिश्तेदार को डी-नोबिली मोड़ टाटा जमशेदपुर जाने वाली बस में बैठा कर सिंदरी अपने आवास लौट रहे थे, तभी डीवीसी एफसीआइ अनाज गोदाम के समीप सिंदरी की ओर आ रही एक बाइक को बचाने के क्रम में कार अनियंत्रित हो गयी और बंद खदान में जाकर गिरी. पुलिस ने काऱ को निकाल कर जब्त कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola