झरिया में मातृ सदन अस्पताल मेें विश्व स्तनपान एवं एमटीपी जागरूकता अभियान का आयोजन
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए | Prabhat Khabar Network
झरिया के मातृ सदन अस्पताल में विश्व स्तनपान और एमटीपी जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने मातृ-शिशु स्वास्थ्य के महत्व पर जानकारी दी।
धनबाद: मातृ सदन अस्पताल, झरिया के प्रांगण में आज विश्व स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम एवं एमटीपी जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं एवं नवजातों के स्वास्थ्य, स्तनपान के महत्व और एमटीपी अधिनियम की जानकारी आमजन तक पहुंचाना था।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसएनएमएमसीएच के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की प्रमुख डॉ. प्रतिभा राय रहीं। कार्यक्रम में मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील कुमार सांवडिया, राजू खेतान, गोविंद अग्रवाल, प्रभास अग्रवाल, मनोज खरकिया सहित अस्पताल प्रबंधन, समिति पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
डॉ. प्रतिभा राय एवं अन्य चिकित्सकों ने स्तनपान के लाभ, नवजात के समुचित विकास, प्रसवोत्तर देखभाल और एमटीपी से संबंधित कानूनी-स्वास्थ्य जानकारी साझा की। डॉ. रीना वर्णवाल ने महिला बंध्याकरण, कॉपर-टी और मौखिक गर्भनिरोधक गोलियों के सुरक्षित उपयोग पर सलाह दी।
कार्यक्रम में डॉ. कोमल, डॉ. कृष्णा अग्रवाल, डॉ. ओ.पी. अग्रवाल, डॉ. फरहाना, डॉ. संस्कृति, डॉ. अभिषेक शुक्ला, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. यश ठाकुर सहित अस्पताल के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम मातृ-शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। भविष्य में भी महिला स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम जारी रहेंगे।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










