Dhanbad Road Accident: जीटी रोड पर बच्चों से भरी स्कूली बस को कंटेनर ने मारी टक्कर, चालक-खलासी गंभीर, बच्चे सुरक्षित

Updated:
विज्ञापन

धनबाद के बरवाअड्डा में स्थित दुर्घटनाग्रस्त स्कूली बस और वहां पर मौजूद लोगों की भीड़

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धनबाद के बरवाअड्डा में जीटी रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. बच्चों को स्कूल ले जा रही मिनी बस को तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी. हालांकि, इस हादसे में सभी बच्चे सुरक्षित हैं, लेकिन बस चालक, खलासी और मैजिक वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

विज्ञापन

धनबाद : धनबाद स्थित बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड कल्याणपुर के समीप दिल्ली-कोलकाता लेन पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. 'किड्स गार्डेन स्कूल, धनबाद' के बच्चों को लेकर जा रही मिनी बस (JH 10 AH 1668) को पीछे से एक तेज रफ्तार कंटेनर (RJ 14 GU 0247) ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मिनी बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक मालवाहक मैजिक वाहन (JH 10 CJ 8277) से टकरा गई.

विज्ञापन

तीन लोग गंभीर रूप से घायल

इस सड़क हादसे में मिनी बस के चालक, खलासी और मैजिक वाहन के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों की पहचान धनबाद के माड़ा कॉलोनी के रहने वाले बस चालक गौरे कुमार साव, धनबाद बास्ताकोला, झरिया के रहने वाले बस खलासी फारुख अंसारी, धनबाद कर्मागोड़ा के रहने वाले मैजिक वाहन चालक छोटेलाल शामिल है. गनीमत रही कि बस में सवार सभी स्कूली बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं और वे बाल-बाल बच गए.

ये भी पढ़ें: दुमका में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की मनाई गई पहली पुण्यतिथि, बसंत सोरेन बोले- 'पूरा करेंगे गुरुजी का सपना'

पुलिस ने तीनों वाहनों को किया जब्त

घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए SNMMCH (शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल), धनबाद भेजा. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर, स्कूली बस और मैजिक वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: शरीर से मिलीं 2 गोलियां, परिजनों ने उठाए सवाल, कहा- 'पहले से था जान का खतरा'


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola