सावन की पहली सोमवारी पर मंदिर सचिव सहित कई श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

श्रावण मास की पहली सोमवारी पर सिंदरी के विभिन्न शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा.

विज्ञापन

सिंदरी. श्रावण मास की पहली सोमवारी पर सिंदरी के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा. श्रद्धालुओं में महिलाओं की संख्या सबसे अधिक रही. अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं का जत्था शहरपुरा शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए जुटने लगा.

विज्ञापन

इस दौरान मंदिर कमेटी सचिव सह पूर्व पार्षद दिनेश सिंह ने भी भोले भंडारी का जलाभिषेक कर सिंदरीवासियों के लिए सुख, समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर मंदिर कमेटी सचिव सह पूर्व पार्षद दिनेश सिंह ने कहा कि मंदिर में नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना की गई है. अन्य वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष यहां पर श्रद्धालुओं की सर्वाधिक भीड़ देखने को मिल रही है. श्रद्धालु कतार में शिवालय में प्रवेश कर विधि विधान से जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर रहे हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola