धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: कतरास, झरिया और करकेंद के इन 3 पार्कों का बदलेगा लुक, जानें क्या है योजना

Updated:
विज्ञापन

अमृत पार्क लिलोरी स्थान  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धनबाद के 3 प्रमुख पार्क आउटसोर्स हो रहे हैं. निगम ने लिलोरी, चिल्ड्रेन और नेहरू पार्कों को निजी एजेंसी को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की है. जानिए क्या होंगे बदलाव.

विज्ञापन

धनबाद. शहर के पार्कों की बदहाल व्यवस्था में सुधार के लिए धनबाद नगर निगम ने अब उन्हें आउटसोर्स करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. बिरसा मुंडा पार्क को आउटसोर्स करने के बाद निगम ने लिलोरी पार्क कतरास, चिल्ड्रेन पार्क झरिया और नेहरू पार्क करकेंद को भी निजी एजेंसी के हवाले करने की तैयारी शुरू कर दी है. तीनों पार्कों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर निर्धारित थी. 24 सितंबर को खुली डाक के माध्यम से बोली लगायी जायेगी. सबसे अधिक बोली लगाने वाली एजेंसी को संबंधित पार्क के संचालन की जिम्मेदारी दी जायेगी.

विज्ञापन

सफाई से सुरक्षा तक एजेंसी संभालेगी व्यवस्था

आउटसोर्सिंग के बाद संबंधित एजेंसी को पार्क की नियमित सफाई, माली की व्यवस्था, हरियाली का रखरखाव, सुरक्षा और उपकरणों की देखभाल समेत दैनिक संचालन की जिम्मेदारी निभानी होगी. टिकट व्यवस्था और पार्क में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का संचालन भी तय शर्तों के अनुसार एजेंसी को सौंपा जा सकता है.

नगर निगम का कहना है कि निजी एजेंसी के माध्यम से पार्कों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है.

चरणबद्ध तरीके से 10 पार्क होंगे आउटसोर्स

नगर निगम शहर के कुल 10 पार्कों को चरणबद्ध तरीके से आउटसोर्स करने की तैयारी कर रहा है. इनमें बिरसा मुंडा पार्क के बाद लिलोरी पार्क, गोल्फ ग्राउंड पार्क, राजेंद्र सरोवर पार्क, दुहाटांड़ पार्क, सिंदरी पार्क, चिल्ड्रेन पार्क झरिया, नेहरू पार्क करकेंद, दादा-दादी पार्क और तेलीपाड़ा पार्क शामिल हैं.

पार्कों के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी निजी एजेंसियों को सौंपे जाने के बाद निगम की भूमिका मुख्य रूप से निगरानी और तय शर्तों के अनुपालन तक सीमित रहेगी.

ये भी पढ़ें: Coal India CSR Budget: कोल इंडिया का सीएसआर बजट 1,000 करोड़ के पार, 12 साल के आंकड़ों ने चौंकाया

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola