Dhanbad News : एमडीएम को लेकर प्रखंड स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी की बैठक

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : एमडीएम को लेकर प्रखंड स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी की बैठक

विज्ञापन

Dhanbad News : विद्यालयों में संचालित पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना के सफल संचालन को लेकर गुरुवार को पूर्वी टुंडी प्रखंड कार्यालय में बीडीओ पुष्कर सिंह मुंडा की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनीटरिंग कमेटी की बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन एवं बच्चों की उपस्थिति को लेकर चर्चा की गयी. बैठक में निर्देश दिया गया कि प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति को बढ़ाया जाए और औसत उपस्थिति 80 प्रतिशत से अधिक रहे. बच्चों को मेनू के अनुसार मध्याह्न भोजन दिया जाए. उसमें साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए. बैठक में बीइइओ सहदेव महतो, प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ओमप्रकाश दास, सीडीपीओ सविता कुमारी, गोदाम मैनेजर सुनील कुमार दास, ललन कुमार, शिक्षक हरदेव सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola