पानी, बिजली संकट के खिलाफ भाजयुमो ने सीएम का पुतला फूंका
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

पूरे राज्य में बिजली ,पानी की विकट समस्या के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश की ओर शनिवार को रणधीर वर्मा चौक पर झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का पुतला दहन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा धनबाद जिला महानगर अध्यक्ष अमलेश सिंह ने किया.
विज्ञापन
धनबाद.
पूरे राज्य में बिजली ,पानी की विकट समस्या के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश की ओर शनिवार को रणधीर वर्मा चौक पर झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का पुतला दहन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा धनबाद जिला महानगर अध्यक्ष अमलेश सिंह ने किया. युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कहा : झारखंड की वर्तमान महागठबंधन की सरकार हर मोर्चे पर विफल है. इतनी भीषण गर्मी में धनबाद सहित पूरे झारखंड के आम लोग बिजली व पानी के लिए त्राहिमाम कर रहे हैं. पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून, महामंत्री नितिन भट्ट, रवि सिन्हा , मुकेश पांडेय, निर्मल प्रधान, मौसम सिंह, पंकज सिन्हा, भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री तमाल राय, अभिषेक सिंह, रवि मिश्रा सहित कई नेता मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










