ePaper

Dhanbad News : दलीय आधार पर चुनाव को ले चिरकुंडा नप में भाजपा ने दिया धरना

Updated at : 07 Jan 2026 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : दलीय आधार पर चुनाव को ले चिरकुंडा नप में भाजपा ने दिया धरना

Dhanbad News : दलीय आधार पर चुनाव को ले चिरकुंडा नप में भाजपा ने दिया धरना

विज्ञापन

Dhanbad News : भारतीय जनता पार्टी ने दलगत आधार पर व इवीएम से निकाय चुनाव कराने सहित अन्य मांगों को लेकर बुधवार को चिरकुंडा नप कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया. अध्यक्षता ग्रामीण जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, संचालन जिला महामंत्री निताई रजवार व मंडल अध्यक्ष अरविंद सिन्हा ने किया. जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दो ज्ञापन इओ नप प्रियंका कुमारी को सौंपा गया. इस दौरान प्रमंडल प्रभारी विधायक राज सिन्हा ने कहा कि संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए पार्टी पूरे प्रदेश में धरना दे रही है. बैलेट से बूथ लूटने की योजना के कारण राज्य सरकार इवीएम से वोटिंग नहीं कराना चाह रही है. सरकार की सोच विकास विरोधी है. मंईयां योजना के नाम माता-बहनों को ठगा. हिम्मत है तो राज्य सरकार दलगत आधार पर चुनाव कराएं.

चिरकुंडा नप में भाजपा की जीत निश्चित : अपर्णा सेनगुप्ता

पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि यहां के विधायक को विकास को लेकर अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत है. लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं. पूरा क्षेत्र भगवामय है और चिरकुंडा नप क्षेत्र में भाजपा की जीत निश्चित है.

ये थे उपस्थित :

तारा देवी, धर्मजीत सिंह, विकास महतो, डबलू बाउरी, जयप्रकाश सिंह, मनोज मिश्रा, मोहन कुंभकार, रति रंजन गिरि, प्रशांत बनर्जी, भूपेंद्र सिंह, डीएन पाठक, रानी केराई, दीपा दास, प्रकाश बाउरी, आशीष मुखर्जी, अनिल यादव, संजय महतो, संजय सिंह, मुन्ना सिंह, परेश दास, अरविंद सिन्हा, बापी सेनगुप्ता, बलदेव महतो, दशरथ साव, अमर साव, रीना बनर्जी, जगन्नाथ सिंह, संजय ठाकुर, रवींद्र सहनी आदि.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola