ePaper

धनबाद ग्रामीण भाजपा के 16 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी, कई नये चेहरे को मिला मौका

Updated at : 12 Dec 2025 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
BJP News dhanbad rural mandal presidents

धनबाद ग्रामीण के 16 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गयी.

BJP News: धनबाद ग्रामीण जिला भाजपा के 24 में से 16 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गयी है. भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में हुई बैठक में सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया गया.

विज्ञापन

BJP News: धनबाद ग्रामीण जिला भाजपा के 24 में से 16 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गयी है. चुनाव पर्यवेक्षक सह प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय एवं चुनाव अधिकारी विनय जायसवाल की देखरेख में 16 मंडल अध्यक्षों का चयन सर्वसम्मति से किया गया. सूची जारी कर दी गयी है. 13 मंडल प्रतिनिधि की भी घोषणा की गयी है.

घनश्याम ग्रोवर की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंडल अध्यक्षों का अभिनंदन

भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया गया. चुनाव पर्यवेक्षक बालमुकुंद सहाय ने कहा कि भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र है. यहां छोटे कार्यकर्ताओं को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाती है.

चुनाव अधिकारी बोले- मंडल अध्यक्ष करेंगे पार्टी को मजबूत

उन्होंने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला, प्रदेश के टीम की सदस्यों की प्रशंसा की. चुनाव अधिकारी विनय जायसवाल ने कहा कि सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि पार्टी को और मजबूत करेंगे. संगठन का विस्तार सुदूर क्षेत्रों तक करेंगे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

BJP News: बैठक में ये लोग भी रहे मौजूद

बैठक को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह, विधानसभा चुनाव में टुंडी से उम्मीदवार रहे विकास महतो, सिंदरी से उम्मीदवार रहीं तारा देवी, धरणीधर मंडल, बलदेव महतो, मोहन कुंभकार, राजेश चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी रतिरंजन गिरि,नीलकंठ रवानी, फूलचंद मंडल, जिला मंत्री आशीष मुखर्जी, प्रकाश बाउरी, रानी सिंह, कविता वर्णवाल, नीतू शंकर ने संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया. संचालन महामंत्री निताय रजवार एवं धन्यवाद ज्ञापन मनोज मिश्रा ने किया. बैठक में भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनीष साव,परेश चंद्र दास, समीर साव सहित कई नेता मौजूद थे.

इन 16 मंडल अध्यक्षों का हुआ चयन

मंडल का नाममंडल अध्यक्ष का नाम
बलियापुर पूर्वीविद्युत चक्रवर्ती
बलियापुर पश्चिमीसुनील मोदक
गोविंदपुर पश्चिमीपप्पू विश्वकर्मा
बरवाअड्डापिंकू कुमार महतो
टुंडी पश्चिमगोविंद टुडू
पूर्वी टुंडीभीमलाल भंडारी
दक्षिणी टुंडीविकास चंद्रा
ब्रह्मणडीहारामनिवास तिवारी
गोमोसुरेश महतो
एग्यारकुंड दक्षिणसंजय कुमार ठाकुर
एग्यारकुंड उत्तरहरि कुमार
बेनागड़ियाराजेश कुमार बाउरी
निरसा उत्तरदीपक दास
कलियासोलआस्तिक मंडल
चिरकुंडाअरविंद कुमार सिन्हा
मैथनअमरनाथ साव

ये लोग चुने गये हैं मंडल प्रतिनिधि

मंडल का नाममंडल प्रतिनिधि का नाम
बरवाअड्डासुजीत चौधरी
बरवातालेश्वर साव
बलियापुर पूर्वीनारायण पाल
गोमोशंकर पांडे
तोपचांचीरामनारायण भगत
ब्राह्मणडीहाज्योति लाल महतो
पूर्वी टुंडीरेवती मरांडी
टुंडी पश्चिमफेनी यादव
केलियासोलगोपाल भारती
निरसा दक्षिणमनोज सिंह
मैथनरवींद्र प्रसाद साहनी
निरसा उत्तरअशोक गुप्ता
ग्यारकुंड उत्तरदेवनारायण पाठक

सबको साधने की कोशिश

धनबाद ग्रामीण भाजपा के मंडल अध्यक्षों के चुनाव में सभी बड़े नेताओं के करीबियों को एडजस्ट करने की कोशिश की गयी है. 45 वर्ष तक की अधिकतम अम्र की बाध्यता से कई नये चेहरों को मौका मिला है.

इसे भी पढ़ें

छात्रवृत्ति, धान खरीद के मुद्दे पर झारखंड विधानसभा में भाजपा ने किया हंगामा

Political news : 1932 आधारित नियोजन नीति पर सरकार ने जनता को ठगा : भाजपा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola