Dhanbad News : हाइवा के धक्के से मरे युवक के परिजनों को मिला पांच लाख
Edited by NARAYAN CHANDRA MANDAL
Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : हाइवा के धक्के से मरे युवक के परिजनों को मिला पांच लाख
विज्ञापन
Dhanbad News : ब्लॉक दो क्षेत्र की बेनीडीह मेन साइडिंग के फीडर ब्रेकर के हॉपर में कोयला डंपिंग के दौरान हाइवा के धक्के से मरे पडुआभीठा निवासी गोविंद रवानी का शव गुरुवार को घर पहुंचा. सूचना पर विधायक शत्रुघ्नन महतो पहुंचे और शोक जताया. विधायक ने आउटसोर्सिंग कंपनी अंबे माइनिंग प्रबंधन के साथ वार्ता कर मृतक की पत्नी को पांच लाख रुपये का चेक सौंपा. उन्होंने कहा कि गोविंद रवानी अपने घर का एक मात्र कमाऊ सदस्य था. जलावन का कोयला चुनने के दौरान वह दुर्घटना का शिकार हो गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










