Dhanbad News : सुदामडीह एएसपी कोलियरी के समक्ष बीसीकेयू का प्रदर्शन
Published by : UMESH SINGH Updated At : 15 Oct 2025 9:09 PM
विज्ञापन
Dhanbad News : एक माह के अंदर मांगोें पर पहल करने के आश्वासन पर वापस लिया आंदोलन
विज्ञापन
Dhanbad News :
जोड़ापोखर.
बीसीसीएल सुदामडीह एएसपी कोलियरी फायर पैच 2 के प्रभावित थाना बस्ती के ग्रामीणों ने बुधवार को तत्काल विस्थापन को लेकर बीसीकेयू के बैनर तले ओल्ड इंक्लाइन पीओ कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया और धरना दिया. नेतृत्व यूनियन प्रतिनिधि गौतम कुमार रवानी ने किया. इस दौरान प्रबंधन ने पीओ कार्यालय में यूनियन प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए बुलाया. इसमें प्रबंधन ने एक माह के अंदर विस्थापन प्रक्रिया तेज करने, बाकी बचे घरों की तत्काल मापी कराने व समुचित सुविधा के साथ विस्थापन करने का आश्वासन दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन वापस ले लिया. वार्ता में प्रबंधन की ओर से पीओ अनिल कुमार, उप प्रबंधक खनन गुलाब कुमार, यूनियन प्रतिनिधि गौतम कुमार रवानी, अतुल कुमार, गौर रवानी, काशीनाथ धीवर, सुमन देवी, सुभद्रा देवी, बदुली देवी, काजल देवी, लक्ष्मी देवी, श्यामल देवी, आशा देवी, ललिता देवी, सावित्री देवी, शांति देवी, माधुरी देवी आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










