बीसीसीएल के ब्लॉक-दो क्षेत्र में सतर्कता जागरूकता अभियान शुरू, कर्मियों ने ली शपथ

Updated:
विज्ञापन

शपथ लेते हुए कर्मी

बीसीसीएल ब्लॉक-दो में सतर्कता जागरूकता अभियान शुरू हुआ। जीएम कुमार रंजीव ने कर्मचारियों को ईमानदारी और भ्रष्टाचार मुक्त कार्य करने की शपथ दिलाई।

विज्ञापन

कर्मियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथफोटो- शपथ लेते अधिकारी

बाघमारा बीसीसीएल ब्लॉक-दो क्षेत्र में सोमवार को जीएम कुमार रंजीव की अध्यक्षता में सतर्कता जागरूकता अभियान की शुरुआत की गयी. यह विशेष अभियान आगामी 16 सितंबर तक चलाया जायेगा. कार्यक्रम के दौरान जीएम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यस्थल पर ईमानदारी, पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा बनाये रखने की शपथ दिलायी.

हस्ताक्षर अभियान चलाया गया

जीएम कुमार रंजीव ने कहा कि भ्रष्टाचार देश की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है. इसके समूल उन्मूलन के लिए सरकार, नागरिकों और निजी क्षेत्र को एक साथ मिलकर साझा प्रयास करने होंगे.

उन्होंने सभी कर्मियों से सदैव सतर्क रहने, सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों का पालन करने और भ्रष्टाचार के विरुद्ध इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया. इस दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया.

मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक मानव संसाधन, अमित यादव, क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशासन हेमंत कुमार हेना, क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी अनामिका कुमारी, क्षेत्रीय सेफ्टी पदाधिकारी रणविजय सिंह, सुरक्षा नोडल इंचार्ज नवीन कुमार, प्रबंधक वित्त विक्रम गुप्ता, सहायक प्रबंधक वित्त सुभाष चंद्र गुर्जर, सहायक असैनिक अभियंता गोपाल दास,सहायक प्रबंधक पर्यावरण पुरुषोत्तम कुमार, सहायक प्रबंधक मानव संसाधन स्नेहा सहित क्षेत्र के कई वरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.


विज्ञापन
शंकर प्रसाद

लेखक के बारे में

By शंकर प्रसाद

शंकर प्रसाद, हजारीबाग में 20 वर्षों से प्रभात खबर के लिए अपराध की खबरों को लिखते आ रहे हैं. ये 2005 से अब तक प्रभात खबर के लिए क्राइम की रिपोर्टिंग कर रहे हैं. ऑफ बीट खबरें भी लिखते हैं. समाज में फैली नशाखोरी, दहेज उत्पीड़न, महिला हिंसा, नक्सली उग्रवादी घटना, संगठित अपराध से जुड़ी खबरें भी लिखते रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola