Dhanbad News : बीसीसीएल ने चांंदमारी में जर्जर पांच आवासों को तोड़ा, हंगामा

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : बीसीसीएल ने चांंदमारी में जर्जर पांच आवासों को तोड़ा, हंगामा

विज्ञापन

Dhanbad News : बस्ताकोला कोलियरी प्रबंधन ने शनिवार को चांदमारी आठ नंबर बीसीसीएल कॉलोनी पहुंच कर जर्जर पांच कंपनी आवास के खिड़की व दरवाजा तोड़कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया. प्रबंधन ने यह कार्रवाई सीआइएसएफ व धनसार पुलिस की मौजूदगी की गयी. बता दें कि इन आवासों में बीसीसीएल कर्मी हरिद्वार सिंह, जागो मंडल,तुरी मुंडा,चंदन चौहान व जंगबहादुर यादव रहते थे. इनलोगों ने स्वेच्छा से आवास को खाली कर दिया था. आवास तोड़े जाने के विरोध में वहां अनधिकृत रूप से रह रहे लोगों ने एक घंटे तक नारेबाजी व हंगामा किया. प्रबंधन की ओर से लोगों को बताया गया कि बीसीसीएल कर्मियों के खाली व जर्जर आवासों को तोड़ने आये हैं. आप लोगों का नहीं, तब जाकर लोग शांत हुए. मौके पर एजीएम टुनेश्वर पासवान, बस्ताकोला कोलियरी प्रबंधक अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola