ePaper

BCCL : जुलाई में बीसीसीएल की 12 में 10 एरिया उत्पादन लक्ष्य से पीछे

Updated at : 02 Aug 2024 1:15 AM (IST)
विज्ञापन
BCCL : जुलाई में बीसीसीएल की 12 में 10 एरिया उत्पादन लक्ष्य से पीछे

जुलाई माह में लक्ष्य का 84% उत्पादन व डिस्पैच हुआ कोयला, कतरास, सिजुआ, बस्ताकोला, कुसुंडा व सीबी एरिया का प्रदर्शन रहा सबसे खराब

विज्ञापन

बीसीसीएल ने चालू वित्तीय वर्ष (2024-25) के जुलाई माह में लक्ष्य का 84 प्रतिशत कोयला उत्पादन व डिस्पैच किया है. जुलाई माह में कंपनी का लक्ष्य 3.937 मिलियन टन उत्पादन व 4.031 मिलियन टन कोयला डिस्पैच करना था. जबकि कंपनी 3.323 मिलियन टन उत्पादन व 3.382 मिलियन टन कोयला डिस्पैच किया है. इस दौरान बीसीसीएल का उत्पादन ग्रोथ 1.3 व डिस्पैच का ग्रोथ 0.2 प्रतिशत निगेटिव में है. इसकी मुख्य वजह कंपनी के 12 में से 10 एरिया का खराब प्रदर्शन है. बीसीसीएल के ब्लॉक-टू व इजे एरिया को छोड़ दें, तो कंपनी की अन्य 10 एरिया अपने उत्पादन लक्ष्य से काफी पीछे रह गयी है. जबकि गोविंदपुर, लोदना व इजे एरिया को छोड़ बीसीसीएल की अन्य 9 एरिया अपने डिस्पैच लक्ष्य से पीछे रह गयी है. इस दौरान उत्पादन व डिस्पैच की दृष्टिकोण से बीसीसीएल की महत्वपूर्ण एरिया में शामिल कतरास, सिजुआ, बस्ताकोला, कुसुंडा व सीबी एरिया का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है. जबकि ब्लॉक-टू व इजे एरिया का प्रदर्शन बेहतर रहा है.

वार्षिक लक्ष्य से भी पीछे चल रही बीसीसीएल :

बीसीसीएल ना सिर्फ अपने मासिक, बल्कि वार्षिक लक्ष्य से भी पीछे चल रही है. आंकड़ों के मुताबिक़ अप्रैल से जुलाई माह तक कंपनी का लक्ष्य 14.940 मिलियन टन उत्पादन व 15.034 मिलियन टन कोयला डिस्पैच करने का था. इसके मुकाबले कंपनी अबतक 13.857 मिलियन टन उत्पादन व 13.169 मिलियन टन कोयला डिस्पैच किया है, जो उत्पादन लक्ष्य का 93 प्रतिशत व डिस्पैच लक्ष्य की 88 प्रतिशत है. हालांकि इस दौरान बीसीसीएल का वार्षिक उत्पादन ग्रोथ 5.5 प्रतिशत व डिस्पैच का ग्रोथ 1.1 प्रतिशत पॉजिटिव में है. बता दें कि बीसीसीएल के बरोरा, बस्ताकोला, इजे व पीबी एरिया ने ही अपने वार्षिक लक्ष्य के मुताबिक़ कोयला उत्पादन किया है, जबकि अन्य सभी 8 एरिया लक्ष्य से पीछे चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola