धनबाद: 10 प्रखंडों में बनेंगे बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास, गरीब परिवारों को मिलेगा लाभ

पक्का मकान सांकेतिक तस्वीर (AI इमेज)
Dhanbad News: धनबाद जिले के सभी 10 प्रखंडों में डॉ. भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत 100 गरीब परिवारों को पक्का मकान देने की तैयारी है. लाभुकों के चयन को लेकर सभी 256 मुखियाओं और पंचायतों के सचिव को निर्देश. चार किश्तों में होगा भुगतान. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
बाघमारा से रंजीत सिंह की रिपोर्ट
Dhanbad News: धनबाद जिले के ग्रामीण इलाकों में कच्चे और जर्जर घरों में रहने वाले गरीब परिवारों के लिए अब पक्के मकान का सपना साकार होता नजर आ रहा है. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत जिले के सभी प्रखंडों में आवास निर्माण के लिए सरकार ने राशि का आवंटन कर दिया है. इस योजना के तहत हर प्रखंड में चयनित कर लाभुकों को आर्थिक सहायता देकर पक्का घर बनाने की पहल की जा रही है.
योजना का उद्देश्य
जिला प्रशासन के अनुसार, धनबाद के सभी 10 प्रखंडों में इस योजना को लागू किया जाएगा. हर प्रखंड से 10-10 लाभुकों का चयन किया गया है, जिन्हें आवास निर्माण के लिए करीब ₹2 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी. इस तरह जिले में कुल 100 गरीब परिवारों को इस योजना का लाभ मिलने की संभावना है. सरकार का उद्देश्य उन परिवारों को प्राथमिकता देना है जो अभी भी कच्चे मकानों में रहते हैं या जिनके पास रहने के लिए सुरक्षित घर नहीं है. खास तौर पर अनुसूचित जाति, वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को इस योजना के तहत शामिल किया जा रहा है.
पारदर्शिता और निगरानी पर जोर
जमीनी हकीकत है कि धनबाद के कई गांवों में आज भी लोग मिट्टी और टिन के घरों में रहने को मजबूर हैं. बरसात के दिनों में इन घरों की हालत और खराब हो जाती है- छत टपकती है, दीवारें कमजोर पड़ जाती हैं और परिवारों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. बरसात में जब ऐसे घर धराशायी हो जाते हैं तब लोग प्रखंड प्रशासन से गुहार लगाने आते हैं तब तक आवंटन खत्म हो जाता है. जिला प्रशासन का कहना है कि योजना को पारदर्शी तरीके से लागू किया जाएगा. लाभुकों का चयन निर्धारित मापदंडों के आधार पर की जाएगी और राशि सीधे उनके खातों में भेजी जाएगी. सरकार का लक्ष्य है कि जरूरतमंद परिवारों को समय पर आवास उपलब्ध कराया जाए. निर्माण कार्य की निगरानी भी की जाएगी जिससे कि गुणवत्ता बनी रहे.
यह भी पढ़ें: भू-माफिया और रंगबाजों पर काल बनकर टूटेगी झारखंड पुलिस, ADG ने दिया ‘जीरो टॉलरेंस’ का अल्टीमेटम
यह भी पढ़ें: Palamu News: रामपुर विवाद पर बोले भाजपा नेता ज्योतिरीश्वर सिंह, चेहरा देखकर नहीं, सच्चाई पर होना चाहिए न्याय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










