ePaper

Dhanbad News: एमएसइपी के तहत 55 लोगों के नियुक्ति की मिली स्वीकृति

Updated at : 10 May 2025 2:00 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: एमएसइपी के तहत 55 लोगों के नियुक्ति की मिली स्वीकृति

जिला स्थापना समिति व जिला अनुकंपा समिति की बैठक शुक्रवार को उपायुक्त माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय में हुई. इसमें कई मामलों पर सुनवाई कर आवेदकों के नियुक्ति की अनुशंसा की गयी.

विज्ञापन

धनबाद.

जिला स्थापना समिति व जिला अनुकंपा समिति की बैठक शुक्रवार को उपायुक्त माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय में हुई. इसमें एमएसइपी के तहत 22 लिपिक, नौ राजस्व उप निरीक्षक, एक अमीन व 23 अनुसेवकों को स्वीकृति प्रदान की गयी. वहीं एसीपी के तहत दो राजस्व उप निरीक्षक, एक चालक एवं तीन अनुसेवकों को लाभ प्रदान किया गया.

आवेदकों के आवेदन, अभिभावक के मृत्यु प्रमाण पत्र व अन्य कागजात की ली जानकारी

वहीं अनुकंपा समिति की बैठक में उपायुक्त ने आवेदक द्वारा प्राप्त आवेदन, अभिभावक के मृत्यु प्रमाण पत्र, आवेदक की शैक्षणिक योग्यता, जाति, आवासीय, चरित्र प्रमाण पत्र एवं परिवार के सदस्यों की जानकारी ली. उनकी एनओसी एवं संबंधित विभागों में रिक्त पड़े पदों की भी जानकारी ली. सभी अहर्ता पूर्ण करने व जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन कर कुल 13 मामलों पर सुनवाई कर आवेदकों की अनुकंपा पर नियुक्ति की अनुशंसा की गयी. अनुकंपा समिति की बैठक के दौरान वर्ग-3 में कुल 12 व वर्ग 4 में एक आवेदन पर समिति द्वारा अनुशंसा की स्वीकृति दी गयी. इसमें सेलटैक्स से एक, बीआइटी से एक, जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय से चार, वन प्रमंडल से एक, समाज कल्याण से एक, रेल पुलिस से एक, जैप-3 गोविंदपुर से एक एवं सिविल सर्जन कार्यालय से दो आवेदनों पर समिति ने अनुशंसा की है. वहीं जिला चौकीदार अनुकंपा समिति की बैठक कर कुल तीन आवेदकों के प्रस्ताव पर समिति ने अनुशंसा प्रदान की. बैठक में उप विकास आयुक्त सादात अनवर, एडीएम लॉ एंड आर्डर पीयूष सिन्हा, एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी, स्थापना उप समाहर्ता दिलीप खलखो, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश बाउरी, जिला कल्याण पदाधिकारी नियाज अहमद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनिता कुजूर समेत अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola