ePaper

Dhanbad News: राज्य के सभी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में संविदा पर होगी नियुक्ति

Updated at : 19 Jan 2026 1:45 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: राज्य के सभी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में संविदा पर होगी नियुक्ति

झारखंड खेल प्राधिकरण ने राज्य में चल रहे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में विभिन्न संविदा आधारित पदों पर बहाली के लिए आवेदन मांगे हैं.

विज्ञापन

झारखंड खेल प्राधिकरण ने राज्य में चल रहे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में विभिन्न संविदा आधारित पदों पर बहाली के लिए आवेदन मांगे हैं. यह नियुक्ति कला-संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य विभाग के अंतर्गत की जायेगी. इसके लिए योग्य भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी है.

हेड कोच से लेकर न्यूट्रिशनिस्ट तक पदों पर बहाली

यह नियुक्ति हेड कोच, कोच, सहायक कोच, मसाजर, फिजियोथेरेपिस्ट, वार्डन और न्यूट्रिशनिस्ट पद के लिए की जायेगी. हेड कोच के लिए हॉकी, फुटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन और कुश्ती में कुल आठ पद निर्धारित हैं. कोच के नौ, सहायक कोच के पांच, मसाजर के नौ, फिजियोथेरेपिस्ट के सात, वार्डन के 11 और न्यूट्रिशनिस्ट के चार पदों पर बहाली होगी.

मानदेय, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया

पदों के अनुसार अभ्यर्थियों की आयु सीमा 21 से 65 वर्ष के बीच तय की गई है. मानदेय अलग-अलग पदों के लिए 25,000 से लेकर एक लाख रुपये प्रति माह तक होगी. इच्छुक अभ्यर्थी झारखंड खेल प्राधिकरण की वेबसाइट से प्रारूप डाउनलोड कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन ई-मेल sajharecruitment@gmail.com पर भेज सकते हैं. शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola