Dhanbad News : बीसीकेयू से जुड़े ठेका मजदूरों का वार्षिक सम्मेलन, कमेटी बनी

Dhanbad News : बीसीकेयू से जुड़े ठेका मजदूरों का वार्षिक सम्मेलन, कमेटी बनी
Dhanbad News : लोदना कोलियरी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में गुरुवार को बीसीकेयू के बैनर तले आउटसोर्सिंग ठेका मजदूरों का प्रथम वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया. झंडोत्तोलन रामबृक्ष धारी ने किया. सीटू जिला कमेटी के शिवबालक पासवान ने कहा कि सीटू का केंद्रीय सम्मेलन विशाखापत्तनम के साथ बीसीकेयू आउटसोर्सिंग ठेका मजदूरों का सम्मेलन लोदना में किया जा रहा है. सम्मेलन में नयी कमेटी का गठन किया गया. उहां अमरजीत पासवान को सचिव, अभिषेक कुमार, वाहिद अली संयुक्त सचिव, प्रजा पासवान- अध्यक्ष, मनोज पासवान, संजय पासवान उपाध्यक्ष, भोला माली-कोषाध्यक्ष, हेमंत बाउरी, शिव कुमार पासवान, इंद्रजीत पासवान, पप्पू पासवान दो रिक्त पद के साथ 13 सदस्यीय कमेटी बनी. मौके पर फेडरेशन के नेता धर्मेंद्र राय, हेमंत बाउरी, इंद्रजीत पासवान, विनोद पासवान, मनोज पासवान, नौशाद अंसारी, भगवान दास, बादल कुमार, अशोक पासवान, महेंद्र महतो, रामजी पासवान, वसी अहमद, राकेश महतो, सुबोध गोराई, ऋषि कुमार, संजीव पासवान, बिट्टू कुमार, सुनील कुमार, प्रदीप रवानी, बाबू अली, साकिब, राजा, मकसूद, अफजल, रिजवान अंसारी, नीरज पासवान, कुंदन पासवान, सूरज पासवान साजन पासवान आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




