Dhanbad News: दो घंटे विलंब से चलेगी एल्लेपी-धनबाद एक्सप्रेस

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: दो घंटे विलंब से चलेगी एल्लेपी-धनबाद एक्सप्रेस

वाल्टेयर डिविजन में रायगडा-विजयनगरम सेक्शन के बीच ट्रैक रखरखाव कार्य को ले ट्रैफिक ब्लॉक के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा.

विज्ञापन

धनबाद.

वाल्टेयर डिविजन में रायगडा-विजयनगरम सेक्शन के बीच ट्रैक रखरखाव कार्य को ले ट्रैफिक ब्लॉक के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. एक जून को एलेप्पी से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 13352 एल्लेपी-धनबाद स्पेशल दो घंटे विलंब से चलेगी.

ट्रेनों में जोड़ा गया अतिरिक्त कोच जोड़ा गया

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ा है. 29 मई को रांची से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 18603 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस द्वितीय श्रेणी स्लीपर के एक अतिरिक्त कोच के साथ चली. वहीं 31 मई व तीन जून को भी इसमें अतिरिक्त कोच जोड़ा जायेगा. ट्रेन संख्या 18611 रांची-वाराणसी एक्सप्रेस में 29 मई को अतिरिक्त कोच लगाया गया है. 30 व 31 मई को भी एक स्लीपर क्लास का अतिरिक्त कोच जोड़ा जायेगा.

10 जुलाई से एलएचबी कोच के साथ चलेगी धनबाद- पटना एक्सप्रेस

धनबाद से खुलने वाली गाड़ी सं. 13331 धनबाद- पटना एक्सप्रेस 10 जुलाई से तथा पटना से खुलने वाली गाड़ी सं. 13332 पटना- धनबाद एक्सप्रेस 14 जुलाई से एलएचबी कोच के साथ चलेगी. इसके अलावा 29 जुलाई से सिकंदराबाद से खुलने वाली गाड़ी सं. 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस व एक अगस्त से दरभंगा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 17008 दरभंगा- सिकंदराबाद एक्सप्रेस एलएचबी कोच के साथ चलेगी. इसके बाद इन ट्रेनों में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के दो कोच, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के चार कोच, शयनयान श्रेणी के छह कोच तथा साधारण श्रेणी के छह कोच होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola