ePaper

Dhanbad News: रोजगार व जनमुद्दों पर संघर्ष करेगी आजसू पार्टी

Updated at : 28 Apr 2025 2:03 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: रोजगार व जनमुद्दों पर संघर्ष करेगी आजसू पार्टी

Dhanbad News: डुमरा गेस्ट हाउस में आजसू का बाघमारा विधानसभा स्तरीय सम्मेलन

विज्ञापन

Dhanbad News: बीसीसीएल डुमरा गेस्ट हाउस में रविवार को आजसू पार्टी का बाघमारा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र पासवान तथा संचालन नरेश महतो ने किया. सर्वप्रथम पहलगाम हमले में मारे गये सैलानियों को श्रद्धांजलि दी गयी.

सभी पंचायतों में 10 दिनों में होगा कमेटी गठन

मुख्य अतिथि विधान सभा प्रभारी नवीन कुमार महतो कहा कि बाघमारा में आजसू पार्टी को सशक्त बनाया जायेगा. सभी पंचायतों व वार्डों के महिला-पुरुषों को पार्टी से जोड़ा जायेगा. सभी प्रभारियों को 10 दिनों के अंदर पंचायत व वार्ड कमेटी का गठन करने को कहा गया है. सम्मेलन में रोजगार व जनमुद्दों को लेकर संघर्ष का संकल्प लिया गया. बेरोजगारों को रोजगार देने, बीसीसीएल की परियोजनाओं से प्रभावित गांवों में सीएसआर के तहत पानी, बिजली, स्वास्थ्य व शिक्षा की व्यवस्था के लिए आजसू पार्टी प्रदर्शन करेगी.

इनकी रही उपस्थिति

सांसद प्रतिनिधि गौतम गौप, अमरदीप महतो, सचिन महतो, शिवा प्रसाद, अरुण महतो, नरेश प्रसाद महतो, विनोद कुमार सिंह, रतन लाल महतो, सुनील महतो, रुबी देवी, महिला प्रखंड सचिव प्रियंका कुमारी, मीना देवी, राधा देवी, सुमन कुमारी, यशोदा देवी, उर्मिला देवी, फूलमनी देवी, शत्रुघ्न महतो, किशुन महतो, मुकेश महतो, मनोज महतो, मिथिलेश चौहान, रोहित सिंह, रवि ठाकुर, अभय पासवान, रूपेश सिंह, जितेंद्र महतो, अजय महतो, हेमंत चौहान आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola