Dhanbad News: राजकीय आइटीआइ में नहीं शुरू हो पा रही एआइ व रोबोटिक्स की पढ़ाई

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: राजकीय आइटीआइ में नहीं शुरू हो पा रही एआइ व रोबोटिक्स की पढ़ाई

Dhanbad News: जगह की कमी बनी बाधा, तकनीकी शिक्षा में पिछड़ रहा कोयलांचल

विज्ञापन

Dhanbad News: कोयला राजधानी धनबाद में जहां तकनीकी व औद्योगिक विकास की काफी संभावनाएं हैं, वहीं यहां की औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आइटीआइ में आज के दौर की सबसे ज़रूरी और भविष्यवादी शिक्षा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) व रोबोटिक्स की पढ़ाई शुरू नहीं कर पा रही है. इसका कारण है संस्थान में जगह की कमी है. राज्य सरकार की ओर से आइटीआइ में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देते हुए एआइ व रोबोटिक्स जैसे कोर्स को शामिल किया गया है. लेकिन धनबाद आइटीआइ में इस कोर्स को शुरू करने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा, क्लासरूम और प्रयोगशाला उपलब्ध नहीं है. ऐसे में यहां के छात्रों को इन अत्याधुनिक तकनीकों की पढ़ाई का अवसर नहीं मिल पा रहा है.

वर्तमान में संचालित हैं 22 ट्रेड

आइटीआइ धनबाद में वर्तमान में 22 ट्रेड संचालित है. इसमें लगभग 1000 से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे हैं. इसमें इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल, फिटर, वेल्डर डीजल, टर्नर आदि शामिल हैं. राज्य सरकार ने योजना को भविष्य को देखते हुए लिया गया है. इससे आइटीआइ संस्थानों में धीरे-धीरे एआइ व रोबोटिक्स जैसे भविष्यगामी कोर्स शुरू किये जायें. इसके लिए भवन विस्तार या नये भवन निर्माण की योजना बनाई जा सकती है.

तकनीकी पाठ्यक्रम युवाओं को बनायेंगे अधिक योग्य

संस्थान में पढ़ने वाले छात्र इस तकनीक में ट्रेनिंग लेकर अपना नाम कर सकेंगे. यह पाठ्यक्रम युवाओं को रोजगार के अधिक योग्य बना सकेंगे. प्रशिक्षण महानिदेशालय द्वारा इस संदर्भ में सभी राज्यों को अवगत करा दिया गया है. भारत में स्किल डेवलपमेंट ईको सिस्टम को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola