Dhanbad News: अभिकर्ता एक रहें, प्रबंधन को माननी पड़ेगी बात : राष्ट्रीय अध्यक्ष

Updated at : 24 Feb 2025 12:11 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: अभिकर्ता एक रहें, प्रबंधन को माननी पड़ेगी बात : राष्ट्रीय अध्यक्ष

लाइफ इंश्योरेंस फेडरेशन ऑफ इंडिया हजारीबाग मंडल की आम सभा सह चुनाव रविवार को हुई. इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया.

विज्ञापन

धनबाद.

लाइफ इंश्योरेंस फेडरेशन ऑफ इंडिया हजारीबाग मंडल की आम सभा सह चुनाव रविवार को ब्लेसिंग हॉल बेकारबांध में हुई. इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया. मौके पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि एलआइसी अभिकर्ताओं को हो रही परेशानी को लेकर भारत सरकार से बात करेंगे. वहीं लियाफी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी शंकर शुक्ला ने कहा कि अभिकर्ताओं के साथ प्रबंधन मनमानी कर रहा है. इसके खिलाफ राष्ट्रीय कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा. अभिकर्ता एक रहेंगे तो उनकी बात प्रबंधन जरूर मानेगा. जोनल प्रेसिडेंट प्रशांत कुमार दुबे ने कहा कि हर सीएलआइ व अभिकर्ता के साथ अधिकारी व कर्मचारी सम्मानजनक व्यवहार करे. मौके पर मंडल के सभी शाखा के एमडीआरटी गैलेक्सी क्लब, टॉप सीएलआइ, टॉप एनओपी सबसे ज्यादा डेलिगेट, सबसे ज्यादा फाइटिंग फंड भेजने वाले प्रथम, द्वितीय व तृतीय सभी को जोनल अध्यक्ष और डिविजन के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया. आम सभा में लिहाफी के डिविजन अध्यक्ष सूर्यकांत सिंह, सचिव निकुंभ सिंह सहित हजारीबाग, गोमिया, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, झरिया, गोविंदपुर, कतरास, सिंदरी आदि के सैकड़ों अभिकर्ता शामिल थे.

लियाफी के मंडल अध्यक्ष बने सूर्यकांत सिंह व सचिव संजय निकुंजआमसभा के दौरान डिविजन की नई कमेटी का चुनाव हुआ. सर्वसम्मति से सूर्यकांत सिंह अध्यक्ष, संजय निकुंज सचिव चुने गये. इसके अलावा शत्रुघ्न मिश्रा व रूप कुमार नायक उपाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह व शशि कुमार सहसचिव, विजय सिंह सलाहकार, गणेश सिंह हेडक्वार्टर सचिव, विष्णु कांत तिवारी कोषाध्यक्ष, राजेश कुमार व उमेंश्वर कुमार सिंह सीएलआइ अध्यक्ष चुने गये.

आम सभा में विनोद ठाकुर, दिनेश उपाध्याय, विशाल कुमार जैन, भास्कर शर्मा, धीरज शर्मा परमानंद कुमार, जितेंद्र कुशवाहा, रविन्द्र श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार रवानी, जीतन राय , महीप सिंह , निरंजन शर्मा, राजेश सिंह, संतोष चटर्जी,मुकेश कुमार सिंह उमाकांत बाजपेई प्रमोद कुमार अग्रवाल दुलार चंद यादव जितेंद्र शर्मा अनिमेष कुमार छेदी ठाकुर शशांक पांडे पिनाकी रंजन दत्ता आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola