Dhanbad News: यात्री का सामान चुराकर भागा युवक
Author Ashok kumar
Updated:
विज्ञापन

धनबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर आठ पर सोमवार को एक अपराधी यात्री का सामान चुराकर भाग गया. विरोध करने पर उसने ईंट से मारने का किया प्रयास.
विज्ञापन
धनबाद.
धनबाद स्टेशन पर उचक्कों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि दिन दहाड़े यात्रियों का सामान चुरा रहे हैं. यहीं नहीं विरोध करने पर मारने की धमकी देते हुए पैसे ले लेते है. ऐसी ही घटना सोमवार को कपूरिया कतरास निवासी राजेश कुमार महतो के साथ घटी. उन्हें स्वर्णरेखा एक्सप्रेस से टाटा नगर जाना था. ट्रेन पकड़ने वह धनबाद स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या आठ पर पहुंचे थे. सुबह 4.30 बजे वह प्लेटफॉर्म संख्या आठ पर शौचालय के पास लेटे हुए थे. तभी एक युवक आया और उनकी जेब से मोबाइल व बगल में रखा लैपटॉप बैग लेकर भागने. राजेश उसके पीछे चोर-चोर का शोर मचाते हुए भागा. कुछ दूर जाने के बाद युवक रुक गया. दो अन्य युवक भी वहां पहुंच गये. इसके बाद तीनों युवकों ने उनको घेर लिया और सामान लौटाने के बदले दो हजार रुपये मांगे. राजेश ने पैसे नहीं होने की बात कह, पर युवक नहीं माने. बाद में राजेश ने 1500 दिये और सामान लौटाने की बात कही. लेकिन तीनों युवकों ने पैसे लेने के बाद भी सामान नहीं लौटाया और ईट उठाकर उन्हें मारने का प्रयास किया.जीआरपी से की शिकायत
राजेश ने मामले की शिकायत रेल पुलिस से की है. उसने बताया कि तीनों में दो टिकिया पाड़ा निवासी हसन, मो रिहान और विक्की कुमार हैं. रेल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By आशीष कुमार
आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










