दुर्घटनाग्रस्त होने से बची दुरंतो एक्सप्रेस

धनबाद/निरसा : हावडा़ से नयी दिल्ली जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस (12273) सोमवार को थापरनगर-कालूबथान स्टेशन के बीच अप लाइन के रेलवे ट्रैक पर रखे बड़ा सा बोल्डर से टकरा गयी और ट्रेन का इंजन अनबायलंस हो गया. इस दौरान पूरी ट्रेन दुर्घटना ग्रस्त हो जाती, लेकिन ड्राइवर ने ट्रेन को नियंत्रित करने का प्रयास किया […]
धनबाद/निरसा : हावडा़ से नयी दिल्ली जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस (12273) सोमवार को थापरनगर-कालूबथान स्टेशन के बीच अप लाइन के रेलवे ट्रैक पर रखे बड़ा सा बोल्डर से टकरा गयी और ट्रेन का इंजन अनबायलंस हो गया. इस दौरान पूरी ट्रेन दुर्घटना ग्रस्त हो जाती, लेकिन ड्राइवर ने ट्रेन को नियंत्रित करने का प्रयास किया और लगभग एक किलो मीटर दूर जाकर ट्रेन को रोका गया. इस दौरान ड्राइवर के ब्रेक लगाने से बड़ा हादसा टल गया. जबकि घटना के बाद आसनसोल मंडल के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और कई घंटा बाद ट्रेन को धनबाद के लिए रवाना किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




