18.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

सरकार जिप और पंचायतों को नहीं दे रही पूर्ण अधिकार

धनबाद: राजीव गांधी पंचायती संगठन के केंद्रीय महासचिव प्रकाश नायक ने कहा कि जिस उद्देश्य से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पंचायती राज की घोषणा की थी, वह पूरा नहीं हो पा रहा है. जिला परिषद और पंचायतों का अधिकार केंद्र और राज्य सरकार नहीं दे रही है. नायक शनिवार को गांधी सेवा सदन में […]

धनबाद: राजीव गांधी पंचायती संगठन के केंद्रीय महासचिव प्रकाश नायक ने कहा कि जिस उद्देश्य से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पंचायती राज की घोषणा की थी, वह पूरा नहीं हो पा रहा है. जिला परिषद और पंचायतों का अधिकार केंद्र और राज्य सरकार नहीं दे रही है. नायक शनिवार को गांधी सेवा सदन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि गांधीजी के सपनों को पूरा करने के लिए राजीव गांधी ने पंचायत राज का गठन किया था. सरकार जिप और पंचायतों को अधिकार नहीं देगी तो चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा.
अधिकार नहीं मिला तो करेंगे संघर्ष : ब्रजेंद्र : जिला कांग्रेस के अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि रघुवर सरकार ग्राम सभा के नाम पर सिर्फ खानापूरी कर रही है. प्रदेश कांग्रेस के को-ऑर्डिनेटर अशोक श्रीवास्तव एवं प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य बीके सिंह ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकार नहीं मिला तो कार्यकर्ता संघर्ष करेंगे.
ये थे मौजूद : कार्यशाला को मुख्तार खान, मनोज सिंह, प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, संजय महतो, मधु मोदक, शंकर प्रजापति, वैभव सिन्हा, मो जिन्ना, आरिफ आलम, देव यादव, देव कुमार पासवान, अनवर शमीम, उमाचरण महतो, रामजी तिवारी, अनिल साव, संतोष, प्रभाकर नोनिया, मोइन अंसारी, उमेश राम, रमण मिश्रा, उमा देवी, भोलानाथ सिंह, खालिद हुसैन, शेख अब्दुला, दिनेश सिंह, भगवान दास, सरफुद्दीन अंसारी, ध्रुव मेहता, संतोष मेहरा, रेखा देवी, डीएन यादव मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन मनोज कुमार सिंह ने किया.
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel