बीसीसीएल के छह समेत कोल इंडिया में 79 अधिकारी होंगे पदोन्नत, सभी बनेंगे जीएम

Updated:
विज्ञापन

कोल इंडिया की फाइल फोटो.

कोल इंडिया लिमिटेड ने ई-7 से ई-8 श्रेणी में 79 अधिकारियों की पदोन्नति की सूची जारी की है। इसमें बीसीसीएल, सीसीएल और ईसीएल के अधिकारी शामिल हैं।

विज्ञापन

कोल इंडिया में खनन संवर्ग के अधिकारियों के लिए पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है. कंपनी ने प्रथम श्रेणी खनन संवर्ग में इ-7 से इ-8 श्रेणी में पदोन्नति के लिए कुल 79 अधिकारियों की अनुशंसा की है. जारी सूची में बीसीसीएल के छह, सीसीएल के 10 और इसीएल के सात अधिकारी शामिल हैं. यानी धनबाद समेत झारखंड और पश्चिम बंगाल से जुड़ी इन तीन प्रमुख अनुषंगी कंपनियों के कुल 23 अधिकारी पदोन्नत होंगे. सभी चीफ मैनेजर से जीएम में प्रमोट होंगे.

10 जून से 16 अगस्त तक हुआ था साक्षात्कार

पदोन्नति के लिए अधिकारियों के साक्षात्कार 10 जून से 16 अगस्त 2026 के बीच अलग-अलग तिथियों में आयोजित किये गये. इसके बाद 79 अधिकारियों की पदोन्नति की अनुशंसा वाली सूची जारी की गयी है.

ये हैं बीसीसीएल के छह अधिकारीबी

बीसीसीएल से त्रिभुवन सिंह चौहान, दीपक कुमार सिंह, शरत कुमार बेहरा, मणिकांत पांडेय व प्रवीण कुमार और ब्रजेश कुमार पंत के नाम सूची में शामिल हैं. इन अधिकारियों को ई-7 से ई-8 श्रेणी में पदोन्नति के लिए अनुशंसित किया गया है. चीएफ से जीएम में पदोन्नत होंगे.

सीसीएल के 10 अधिकारी शामिलसीसीएल से दिलीप कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिन्हा, निलांजन चटर्जी, रंजीत कुमार, मनोज कुमार पांडेय, रामेश्वर मुंडा, आनंद प्रकाश, मनोज कुमार सिंह, सतीश कुमार त्रिवेदी और अनुग्रह नारायण सिंह को पदोन्नति के लिए अनुशंसित किया गया है.

इसीएल के सात अधिकारियों को भी लाभइसीएल से गोबिंदा बिस्वास, मनोज कुमार, ओम प्रकाश चौधरी, सैकत चक्रवर्ती, बिंध्याचल सिंह, अभिजीत कुंडू और संजय कुमार के नाम सूची में हैं.


विज्ञापन
Manohar Kumar

लेखक के बारे में

By Manohar Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola