बिना पोस्टमार्टम शव रिलीज करने के मामले में 40 से अधिक कर्मियों से पूछताछ

Updated at : 18 Apr 2024 12:00 PM (IST)
विज्ञापन
बिना पोस्टमार्टम शव रिलीज करने के मामले में 40 से अधिक कर्मियों से पूछताछ

चास के सूरज रवानी का शव बिना पोस्टमार्टम किये रिलीज करने के मामले में बुधवार को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) 40 से अधिक कर्मियों से पूछताछ हुई. सूरत की मौत पेट में बीयर की बोतल घोंपे जाने से इलाज के दौरान हो गयी थी.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, धनबाद.

चास के सूरज रवानी का शव बिना पोस्टमार्टम किये रिलीज करने के मामले में बुधवार को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) 40 से अधिक कर्मियों से पूछताछ हुई. सूरत की मौत पेट में बीयर की बोतल घोंपे जाने से इलाज के दौरान हो गयी थी. सर्जरी विभाग के एचओडी एसके चौरसिया व इमरजेंसी के नोडल पदाधिकारी डॉ दिनेश गिंडोरिया ने मौत के दिन मॉर्निंग व नाइट ड्यूटी पर तैनात सभी चिकित्सक, एसआर व स्वास्थ्य कर्मियों को बुलाकर पूछताछ की. सभी से करीब दो घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ चली. कर्मियों को तीन दिनों के अंदर अपना लिखित जवाब देने को कहा गया है. बताते चलें कि मामले में अस्पताल के सफाईकर्मियों से भी जवाब मांगा गया था. सफाई एजेंसी ने अपना जवाब मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को सौंप दिया है.

जानें क्या है मामला : एक अगस्त 2023 को बोकारो सेक्टर चार थाना क्षेत्र स्थित सिटी सेंटर में कुछ अज्ञात युवकों ने चास के रहने वाले सूरज कुमार रवानी के पेट में बीयर की बोतल घोंप दी थी. सेक्टर चार थाना पुलिस ने घायल सूरज को कैंप दो स्थित सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. स्थिति बिगड़ती देख उसे एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया गया. यहां इलाज शुरू होने के पांच घंटे के अंदर सूरज की मौत हो गयी. उसकी मौत के बाद शव को बगैर पोस्टमार्टम किये रिलीज कर दिया गया. मामले की जांच बोकारो पुलिस ने शुरू की है. शुरुआती जांच में पता चला है कि केस के आइओ रवि यादव अस्पताल कर्मियों के सहयोग से सूरज के शव बिना पोस्टमार्टम किये साथ ले गये. रवि यादव का स्थानांतरण झारखंड जगुआर रांची में हो गया है. अब तक रवि यादव ने केस का चार्ज बोकारो पुलिस को नहीं सौंपा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola