Dhanbad News: नया धौड़ा गैस अग्नि प्रभावित 21 परिवारों को मिले नये आशियाने

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: जेआरडीए ने जारी किया आवंटन आदेश

विज्ञापन

Dhanbad News: प्रतिनिधि, केंदुआ. पीबी एरिया के केंदुआडीह कोलियरी के गैस, अग्नि और भू-धसान प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के सुरक्षित पुनर्वास की दिशा में झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जरेडा) ने एक और बड़ा कदम उठाया है. जरेडा ने पीबी एरिया के नया धौड़ा के 21 परिवारों के लिए आवास आवंटन का आदेश जारी कर दिया है. आवास आवंटन को पीबी एरिया जीएम कार्यालय को भी भेज दिया है. इस संबंध में जेआरडीए ने बीसीसीएल पीबी एरिया जीएम को पत्र लिखकर अविलंब शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है. इसके बाद पीबी एरिया जीएम के निर्देश पर एजीएम एन राय ने रविवार को कर्मियों को भेज कर आवास आवंटन की प्रति लाभुकों के दरवाजे पर लगवायी.

इन लाभुकों को मिला आवास :

जारी सूची के अनुसार कविता देवी, विश्वनाथ ठाकुर, संजय कुमार, राजेश कुमार झा, आलोक कुमार, ललन कुमार राय, नवीन कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार, राजेश यादव, लोकनाथ सिंह, सुनील सिंह, राजेश कुमार पंडित, संजय कुमार सिन्हा, सुरेंद्रनाथ सिंह, सुधांशु शेखर रॉय, रामू कुमार साव और राकेश कुमार समेत कुल 21 परिवारों को नये आवास आवंटित किये गये हैं.

शपथ पत्र देना अनिवार्य :

जेआरडीए ने बीसीसीएल प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी प्रभावित परिवारों को शिफ्ट कराने से पहले उनसे एक शपथ पत्र (एफिडेविट) लिया जाये. इस शपथ पत्र में लाभुकों को यह घोषणा करनी होगी कि उन्हें या उनके परिवार के किसी सदस्य को पूर्व में कभी भी कोई सरकारी आवास आवंटित नहीं हुआ है, वे सरकारी सेवक या सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी (पेंशनधारी) नहीं हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola