इंजीनियर पति ने डाक से पत्र भेज दिया तीन तलाक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Sep 2019 1:57 AM
धनबाद : मुरलीडीह (महुदा) निवासी यासिन मियां की पुत्री ताजमुन निशा (22) को उसके पति शहनवाज अंसारी (28) ने डाक से तीन तलाक दिया है. महिला ने भाटडीह ओपी में शिकायत की है. उसका आरोप है कि पुलिस कानूनी कार्रवाई करने में शिथिलता बरत रही है. ताजमुन के अनुसार उसका पति चतरा में एक प्राइवेट […]
धनबाद : मुरलीडीह (महुदा) निवासी यासिन मियां की पुत्री ताजमुन निशा (22) को उसके पति शहनवाज अंसारी (28) ने डाक से तीन तलाक दिया है. महिला ने भाटडीह ओपी में शिकायत की है. उसका आरोप है कि पुलिस कानूनी कार्रवाई करने में शिथिलता बरत रही है.
ताजमुन के अनुसार उसका पति चतरा में एक प्राइवेट कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत है. ताजमुन का पैतृक गांव मुनीडीह में है. वह इसके पहले भी अपने पति समेत ससुराल वालों पर डायन कह कर प्रताड़ित करने और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










