वार्ड में बेड खाली, बरामदे में हो रहा महिलाओं का इलाज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पीएमसीएच का स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग महिलाओं के सम्मान के साथ किया जा रहा खिलवाड़ धनबाद : महिलाओं के सम्मान के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं लाती हैं. लेकिन पीएमसीएच में महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. उनके इलाज के लिए बरामदे में बेड लगा दिया जा रहा है. […]

विज्ञापन

पीएमसीएच का स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग

विज्ञापन

महिलाओं के सम्मान के साथ किया जा रहा खिलवाड़

धनबाद : महिलाओं के सम्मान के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं लाती हैं. लेकिन पीएमसीएच में महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. उनके इलाज के लिए बरामदे में बेड लगा दिया जा रहा है. लोगों की आवाजाही से परेशानी तो होती ही है, संक्रमण का खतरा अलग बना रहता है.

प्रसूति ��िभाग में बेहाल महिलाएं : पीएमसीएच के स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग में भर्ती सभी महिलाओं को वार्ड में बेड तक नसीब नहीं हो रहा है. गुरुवार को आधा दर्जन से ज्यादा महिलाओं को बरामदे में बेड लगा कर रखा गया था. कुछ महिलाओं को बाहर में खून चढ़ रहा था, तो कई बाहर बेड पर लेटी हुई थी. इस दौरान लोगों की आवाजाही से महिलाओं को परेशानी होती है. इसके अलावा उन्हें आराम भी नहीं मिलता. गर्मी के मौसम में पंखा नहीं रहने से वे पसीने-पसीने हो जाती हैं. पर अस्पताल प्रबंधन ध्यान नहीं देता.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola