प्री-मॉनसून बारिश के लिए तरस रहा धनबाद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

धनबाद : जून का पहला सप्ताह समाप्त होने को है. लेकिन, कोयलांचल में अब तक प्री-मॉनसून बारिश शुरू नहीं हो पायी है. आज भी यहां अधिकतम पारा 34 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. हालांकि, बादलों के सक्रिय होने से यहां हीट वेव से मुक्ति तो मिल गयी है. लेकिन, उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं. […]
विज्ञापन
धनबाद : जून का पहला सप्ताह समाप्त होने को है. लेकिन, कोयलांचल में अब तक प्री-मॉनसून बारिश शुरू नहीं हो पायी है. आज भी यहां अधिकतम पारा 34 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. हालांकि, बादलों के सक्रिय होने से यहां हीट वेव से मुक्ति तो मिल गयी है. लेकिन, उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं. मंगलवार को पूरे दिन मौसम साफ रहा.
यहां दो दिनों से बारिश के आसार तो बन रहे हैं. लेकिन, बादल बरस नहीं रहे. बादल कुछ देर में ही उड़ जा रहे हैं. प्री-मॉनसून बारिश में हो रही देरी से मौसम वैज्ञानिक भी चिंतित हैं. इस वर्ष यहां मॉनसून भी जून के अंतिम या जुलाई के पहले सप्ताह तक सक्रिय होने की संभावना है.
सूख चुके हैं तालाब-कुएं : इस वर्ष गर्मी के मौसम में बारिश नहीं के बराबर हुई. चक्रवाती तूफान फैनी के कारण मई के पहले सप्ताह में एक दिन यहां जोरदार बारिश हुई थी. इसके अलावा कई दिन हल्की-फुल्की बारिश ही हुई. कोयलांचल के अधिकांश तालाब, कुएं सूख चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










