पारा फिर उछल कर 42 डिग्री पर पहुंचा, जारी रहेगा हीट वेव
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
धनबाद : कोयलांचल में दो दिन के ब्रेक के बाद रविवार को पारा फिर 42 डिग्री पर पहुंच गया. हालांकि शुक्रवार और शनिवार को हुई बारिश के कारण आज यहां हीट वेव नहीं चला. हवा नरम थी. शुक्रवार एवं शनिवार को हुई बारिश के कारण धनबाद में पारा लुढ़क कर 36 डिग्री पहुंच गया था. […]
विज्ञापन
धनबाद : कोयलांचल में दो दिन के ब्रेक के बाद रविवार को पारा फिर 42 डिग्री पर पहुंच गया. हालांकि शुक्रवार और शनिवार को हुई बारिश के कारण आज यहां हीट वेव नहीं चला. हवा नरम थी.
शुक्रवार एवं शनिवार को हुई बारिश के कारण धनबाद में पारा लुढ़क कर 36 डिग्री पहुंच गया था. 25 मई की शाम यहां मौसम सुहाना हो गया था. अत्यधिक गर्मी से परेशान लोगों को लग रहा था कि दो-तीन दिनों तक राहत रहेगी. लेकिन आज सुबह से ही मौसम का मिजाज तल्ख था.
धूप चढ़ने के साथ पारा भी चढ़ने लगा. धूप भी काफी तीखी हो गयी. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से फिर यहां हीट वेव चलने की संभावना है. कल यहां का पारा 42 डिग्री से अधिक रहने की उम्मीद है. पूरे सप्ताह यहां गर्मी का कहर रहेगा. जून के पहले सप्ताह में ही बारिश के कुछ आसार बन रहे हैं.
प्री-मॉनसून के लिए करना होगा इंतजार : धनबाद में प्री-मॉनसून बारिश भी जून के दूसरे सप्ताह तक ही होने की संभावना है. इस वर्ष मॉनसून की गति धीमी है. 20 जून के बाद ही इसके झारखंड में सक्रिय होने के आसार हैं. मौसम वैज्ञानिक के अनुसार यहां मॉनसून के गति पकड़ने में अभी एक माह लग सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










