धनबाद : यूपीए के कई नेता भाजपा के संपर्क में : मंगल पांडेय
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Mar 2019 5:50 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद : भाजपा के झारखंड लोकसभा चुनाव प्रभारी और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि राज्य के कई यूपीए नेता भाजपा के संपर्क में हैं. कांग्रेस-जेेमएम के नेता पहले अपना घर (यूपीए) बचाने की चिंता करें, फिर भाजपा से मुकाबले की बात करें. मंगलवार को यहां पत्रकार सम्मेलन में श्री पांडेय […]
विज्ञापन
धनबाद : भाजपा के झारखंड लोकसभा चुनाव प्रभारी और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि राज्य के कई यूपीए नेता भाजपा के संपर्क में हैं. कांग्रेस-जेेमएम के नेता पहले अपना घर (यूपीए) बचाने की चिंता करें, फिर भाजपा से मुकाबले की बात करें.
मंगलवार को यहां पत्रकार सम्मेलन में श्री पांडेय ने कहा कि राजद की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी का भाजपा में आना इस बात का संकेत है कि यूपीए में स्थिति ठीक नहीं है. भाजपा में शामिल होने के लिए लाइन लगी हुई है.
पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, डॉ अजय कुमार जैसे विपक्षी नेताओं की हवा निकली हुई है. आनेवाले समय में यूपीए के कुछ और नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं. दूसरे दलों से क्यों नेता लाये जा रहे हैं, के जवाब में कहा कि पूरा देश मोदी सरकार के काम का कायल हो चुका है. विपक्ष के पास कोई विजन नहीं है.
गिरिराज वरिष्ठ नेता, टिप्पणी नहीं
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा बिहार में भाजपा नेतृत्व पर उठाये जा रहे सवाल पर श्री पांडेय ने कहा कि श्री सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं. उन पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे. कहा कि बिहार, झारखंड की सभी सीटों का अब तक यूपीए बंटवारा तक नहीं कर पाया है. जबकि एनडीए के उम्मीदवार तक घोषित हो चुके हैं. इस दौरान सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिन्हा, फूलचंद मंडल भी मौजूद थे.
रांची, चतरा, कोडरमा पर फैसला जल्द
पांच बार जीतनेवाले भाजपा प्रत्याशी का टिकट काट कर गिरिडीह सीट आजसू को देने के सवाल पर कहा कि यह केंद्रीय नेतृत्व का निर्णय है. रांची, चतरा, कोडरमा में प्रत्याशी के सवाल पर कहा कि प्रक्रिया चल रही है. एक-दो दिनों में नामों की घोषणा हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




