कोयला व्यवसायी के घर गमले में बम, दो घायल

मुगमा : गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र के एग्यारकुंड बस्ती निवासी कोयला व्यवसायी खुखु घोष के आवास के पोर्टिको में रविवार की सुबह आठ बजे बम फटने से उनकी मां महिला माना रानी (65) व संबंधी बादल घोष (25) घायल हो गये. दोनों को इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने बीजीएच रेफर […]
मुगमा : गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र के एग्यारकुंड बस्ती निवासी कोयला व्यवसायी खुखु घोष के आवास के पोर्टिको में रविवार की सुबह आठ बजे बम फटने से उनकी मां महिला माना रानी (65) व संबंधी बादल घोष (25) घायल हो गये. दोनों को इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने बीजीएच रेफर कर दिया. सूचना पाकर घटनास्थल पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच पड़ताल की. बम आवास में कैसे आया, इसका पता नहीं चल पाया है.
झोला में रखा था बम : सुबह में माना रानी, बादल व खुखु घोष की पत्नी खोमा घोष घर से बाहर निकली, तो देखा की गमला में एक झोला रखा है. उत्सुकतावश तीनों झोला में रखे सामान का निरीक्षण करने लगे. इसी दौरान झोला में रखा बम फट गया, जिससे माना रानी व बादल बुरी तरह घायल हो गये. जबकि खोमा छींटा पड़ा. विस्फोट की आवाज सुन कर आसपास के लोग जुट गये.
सूचना पाकर इंस्पेक्टर डेविड ए डोडराय व गलफरबाड़ी ओपी प्रभारी शंकर कुमार सदल बल पहुंच कर पूछताछ शुरू की. खोमा ने पुलिस को बताया कि श्री घोष अपने काम से तीन-चार दिन से बाहर हैं. उन्हें घटना की सूचना दे दी गयी है. गलफरबाड़ी पुलिस ने खोमा घोष के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




