नहीं रुकेगा एनिमल डिसेक्शन!

धनबाद: जीव हत्या पर प्रतिबंध के तहत कॉलेजों में एनिमल डिसेक्शन पर यूजीसी ने रोक लगा रखी है. विभावि ने भी अपने तमाम कॉलेजों को यूजीसी के इस आदेश का पालन करने की हिदायत दी है. बावजूद इसके एसएसएलएनटी महिला कॉलेज ने घोषणा की है कि उनके यहां एनिमल डिसेक्शन जारी रहेगा. इस संबंध में […]
धनबाद: जीव हत्या पर प्रतिबंध के तहत कॉलेजों में एनिमल डिसेक्शन पर यूजीसी ने रोक लगा रखी है. विभावि ने भी अपने तमाम कॉलेजों को यूजीसी के इस आदेश का पालन करने की हिदायत दी है.
बावजूद इसके एसएसएलएनटी महिला कॉलेज ने घोषणा की है कि उनके यहां एनिमल डिसेक्शन जारी रहेगा. इस संबंध में प्राचार्य डॉ किरण सिंह ने बताया कि बिना एनिमल डिसेक्शन के जीव विज्ञान की पढ़ाई संभव ही नहीं.
यूजीसी जीव विज्ञान की पढ़ाई बंद कर दे, हम भी एनिमल डिसेक्शन रोक देंगे. उन्होंने कहा कि यूजीसी व विवि का यह आदेश व्यावहारिक नहीं है. एसएसएलएनटी में इसका पालन नहीं हो पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




