तय समय पर बनाएं सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Feb 2019 2:55 AM
धनबाद : डीसी ए दोड्डे ने पीएमसीएच के समीप चल रहे सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण कार्य समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया है. शुक्रवार को उपायुक्त ने सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल धनबाद के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई निर्देश दिये. अस्पताल के दोनों एप्रोच रोड को बनाने का भी […]
धनबाद : डीसी ए दोड्डे ने पीएमसीएच के समीप चल रहे सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण कार्य समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया है. शुक्रवार को उपायुक्त ने सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल धनबाद के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई निर्देश दिये. अस्पताल के दोनों एप्रोच रोड को बनाने का भी निर्देश दिया.
कहा कि एप्रोच रोड बन जाने के बाद कार्य में तेजी आयेगी. सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने पीएमसीएच के वर्तमान भवन का भी निरीक्षण किया. यहां ड्रेनेज सिस्टम तथा पानी की समुचित व्यवस्था करने का उन्होंने निर्देश दिया. निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने कहा कि सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण 165.71 करोड़ रुपए की राशि से हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










