नाबालिग प्रेमिका के साथ प्रेमी के दोस्तों ने किया था गलत
Updated at : 05 Sep 2018 5:45 AM (IST)
विज्ञापन

पीड़िता के बयान की प्रेमी ने रिमांड पर की पुष्टि एक हिरासत में धनबाद : गोविंदपुर की एक नाबालिग को शादी की नीयत से भगा ले जाने के मामले में मंगलवार को पुलिस ने अारोपी अजीत को रिमांड पर लिया. पुलिस को उसने बताया कि उसकी प्रेमिका के साथ उसके दो दोस्तों ने गलत हरकत […]
विज्ञापन
पीड़िता के बयान की प्रेमी ने रिमांड पर की पुष्टि
एक हिरासत में
धनबाद : गोविंदपुर की एक नाबालिग को शादी की नीयत से भगा ले जाने के मामले में मंगलवार को पुलिस ने अारोपी अजीत को रिमांड पर लिया. पुलिस को उसने बताया कि उसकी प्रेमिका के साथ उसके दो दोस्तों ने गलत हरकत की थी. प्रेमिका ने भी पुलिस पूछताछ में यही बात कही थी. मालूम हो कि नाबालिग के पिता की शिकायत पर सरायढेला थाना में अजीत के खिलाफ केस दर्ज है. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था. पुलिस ने नाबालिग का कोर्ट में भी 164 के तहत बयान भी करवाया है. नाबालिग ने अपने प्रेमी अजीत को बेकसूर बताया है. अजीत द्वारा पुलिस रिमांड पर पूछताछ में नाबालिग के बयान की पुष्टि की गयी है.
कहा है कि अजीत के दोस्त गोलू व बिनोद ने ही लड़की के साथ गलत किया था. वह केवल अपनी प्रेमिका को बिनोद के घर में रखा था. जब कुछ देर के लिए नहीं रहा तो घर में गोलू व बिनोद ने नाबालिग के साथ गलत किया. पुलिस ने आरोपी गोलू को पकड़ लिया है. बिनोद फरार है. उसकी खोज में वासेपुर समेत कई जगहों पर छापामारी की गयी है.
आरोपी की पत्नी को थाना में घंटों रखने का आरोप : सरायढेला पुलिस आरोपी पति पर दबिश बनाने के लिए उसकी पत्नी को सोमवार की शाम पकड़ थाना लायी थी. महिला के साथ उसका तीन साल का बच्चा भी था. पत्नी अपने पति के ठिकाना के बारे में अनभिज्ञता जतायी. महिला के पक्ष में मंगलवार को रांची से मानवाधिकार से संबंधित एक एनजीओ की टीम ने सरायढेला थाना पहुंच कर मामले की जानकारी ली. पुलिस का कहना है कि महिला के प्रति लोगों में आक्रोश था, सुरक्षा के ख्याल थाना लाया गया था. एनएचआरओ के पदाधिकारी ने मामले की शिकायत एसएसपी से भी की. कहा कि बेवजह महिला को थाना में नहीं रखा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




